देश की खबरें | अमेरिका में सड़क दुर्घटना में मारे गए चार भारतीयों में दो हैदराबाद के थे निवासी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में हुई एक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले चार भारतीयों में दो हैदराबाद के रहने वाले थे। यह जानकारी यहां उनके परिवार को मिली।

हैदराबाद, चार सितंबर अमेरिका में हुई एक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले चार भारतीयों में दो हैदराबाद के रहने वाले थे। यह जानकारी यहां उनके परिवार को मिली।

मृतकों की पहचान हैदराबाद के कुकटपल्ली उपनगर के आर्यन रघुनाथ ओरमपट्टी, उसके दोस्त फारूक शेख, एक अन्य तेलुगु छात्र लोकेश पलाचरला और तमिलनाडु की दर्शिनी वासुदेव के रूप में की गई है।

कॉलिन काउंटी के शेरिफ कार्यालय के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार अपराह्न में डलास के पास अन्ना में व्हाइट स्ट्रीट पर उत्तर की तरफ यूएस-75 से थोड़ी दूरी पर हुआ और इसमें पांच वाहन शामिल थे।

तेज गति से आ रहा एक ट्रक अपनी गति कम करने में विफल रहा और एक एसयूवी गाड़ी के पिछले हिस्से से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसयूवी में आग लग गई और उसमें सवार चार लोग फंस गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

ओरमपट्टी और शेख डलास में एक रिश्तेदार से मिलने के बाद लौट रहे थे, जबकि पलाचरला अपनी पत्नी से मुलाकात के लिए बेंटनविले जा रहे थे। वहीं, टेक्सास विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर दर्शिनी अपने एक रिश्तेदार से मिलने के लिए अरकंसास जा रही थी।

आर्यन के पिता के एक मित्र ने बुधवार को यहां बताया कि आर्यन और उसके दोस्त फारूक सहित चार लोग कारपूलिंग ऐप का इस्तेमाल करके वाहन में एकसाथ सवार हुए थे।

उन्होंने ‘पीटीआई-’ को बताया कि शनिवार को अमेरिका में रहने वाले एक रिश्तेदार से दुर्घटना के बारे में पता चलने के बाद आर्यन के माता-पिता पहले ही अमेरिका के लिए रवाना हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\