देश की खबरें | अमिताभ बच्चन ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रशंसा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता अमिताभ बच्चन ने पहलगाम आतंकवादी हमले की रविवार को निंदा की और इसके प्रतिशोध में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की।

नयी दिल्ली, 11 मई अभिनेता अमिताभ बच्चन ने पहलगाम आतंकवादी हमले की रविवार को निंदा की और इसके प्रतिशोध में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की।

आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हमला किया था जिसमें 26 लोग मारे गए थे। बच्चन (82) ने पहलगाम में आम नागरिकों को निशाना बनाए पर रविवार को दुख व्यक्त किया।

उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना की। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया गया।

बच्चन ने ‘एक्स’ पर लिखा कि पहलगाम हमले में छुट्टियां मनाते हुए आतंकवादियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की उस समय हत्या कर दी जब वे छुट्टियां मना रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मोदी और सरकार ने पड़ोस में आतंकवादी आधार शिविरों पर जवाब देने का फैसला किया और एक सैन्य प्रक्रिया शुरू की.. जिसके परिणाम सर्वविदित हैं.. उनके नौ आतंकवादी शिविरों और संगठनों को सैन्य रूप से नष्ट कर दिया गया..।’’

बच्चन ने अपने पिता एवं हिंदी के प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन की लोकप्रिय कविता ‘अग्निपथ’ की पंक्तियों का इस्तेमाल कर सशस्त्र बलों का हौसला बुलंद करते हुए लिखा, ‘‘तू ना थमेगा कभी, तू न मुड़ेगा कभी, तू न झुकेगा कभी, कर शपथ , कर शपथ, कर शपथ! अग्निपथ! अग्निपथ ! अग्निपथ।’’

भारत और पाकिस्तान ने जमीन, वायु और समुद्र में सभी तरह की गोलाबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए शनिवार को सहमति जताई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड