देश की खबरें | अमिताभ बच्चन ने अभिषेक की नयी फिल्म में उनके अभिनय की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन की हालिया फिल्म ‘कालीधर लापता’ में उनके अभिनय की सराहना की। यह फिल्म मधुमिता सुंदररमन द्वारा निर्देशित है और शुक्रवार को जी5 पर रिलीज़ हुई।

नयी दिल्ली, छह जुलाई अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन की हालिया फिल्म ‘कालीधर लापता’ में उनके अभिनय की सराहना की। यह फिल्म मधुमिता सुंदररमन द्वारा निर्देशित है और शुक्रवार को जी5 पर रिलीज़ हुई।

अमिताभ बच्चन ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि फिल्म और अभिषेक के अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।

उन्होंने लिखा, "‘कालीधर लापता’ और अभिषेक के लिए जिस तरह की सराहना मिल रही है, उससे मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।"

यह फिल्म एक मध्यम आयु वर्ग के व्यक्ति की कहानी है, जिसे एक बीमारी है। जब उसे पता चलता है कि उसका परिवार उसे मेले में छोड़ने की योजना बना रहा है, तो वह वहां से भागने की कोशिश करता है। इसी सफर में उसकी मुलाकात एक अनाथ बच्चे से होती है और दोनों के बीच एक गहरा रिश्ता बनता है।

‘कालीधर लापता’ में मोहम्मद जीशान अय्यूब और निमरत कौर ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं अदा की हैं।

यह फिल्म वर्ष 2019 में रिलीज़ हुई तमिल फिल्म 'केडी – ए करुप्पुदुरई' का हिंदी रीमेक है, जिसमें एम. रामास्वामी मुख्य भूमिका में थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका