देश की खबरें | अमित शाह शुक्रवार रात असम के जोरहाट पहुंचेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात असम के जोरहाट पहुंचेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, 14 मार्च केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात असम के जोरहाट पहुंचेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जोरहाट पहुंचने के तुरंत बाद शाह गोलाघाट जिले के देरगांव जाएंगे, जहां वह लचित बरफुकन पुलिस अकादमी में रात्रि विश्राम करेंगे।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह शाह मिजोरम रवाना होने से पहले अत्याधुनिक पुलिस अकादमी का उद्घाटन करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि मिजोरम में शाह असम राइफल्स कार्यालय को आइजोल से जोखावसांग स्थानांतरित करने के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे जो राज्य की राजधानी से लगभग 15 किलोमीटर दूर है।

शाह दिन में बाद में गुवाहाटी लौटेंगे और कोइनाधारा स्थित राज्य अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।

रविवार की सुबह गृह मंत्री ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (एबीएसयू) के 57वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करने के लिए असम के कोकराझार जिले के डोटमा के लिए रवाना होंगे।

शाह दोपहर में गुवाहाटी लौटेंगे और पूर्वोत्तर क्षेत्र के आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भारतीय न्याय संहिता की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक राज्य बीएनएस के अब तक के कार्यान्वयन पर जानकारी प्रस्तुत करेगा।

उन्होंने कहा कि शाह रविवार रात को नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट