जरुरी जानकारी | अमित शाह गुजरात के आणंद में सहकारी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को गुजरात के आणंद में बनने वाले भारत के पहले राष्ट्रीय स्तर के सहकारी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे।

नयी दिल्ली, चार जुलाई केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को गुजरात के आणंद में बनने वाले भारत के पहले राष्ट्रीय स्तर के सहकारी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल और विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शाह पांच जुलाई, 2025 को आणंद में देश के पहले राष्ट्रीय स्तर के सहकारी विश्वविद्यालय 'त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय' (टीएसयू) का भूमि पूजन करेंगे और आधारशिला रखेंगे।

एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि विश्वविद्यालय की स्थापना का मकसद ''सहकारिता क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए पेशेवर और प्रशिक्षित जनशक्ति तैयार करना है।'' विश्वविद्यालय सहकारिता प्रबंधन, वित्त, कानून और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में विशेष शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान की सुविधा देगा।

कार्यक्रम में सहकारिता सचिव आशीष कुमार भूटानी के साथ केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और मुरलीधर मोहोल मौजूद रहेंगे।

बयान में कहा गया, ''यह विश्वविद्यालय सहयोग, नवाचार और रोजगार की त्रिवेणी को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।''

अमित शाह 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। वह स्कूली छात्रों को सहकारिता के सिद्धांतों और भारत में सहकारिता आंदोलन के प्रभाव से परिचित कराने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र (एनसीईआरटी) द्वारा तैयार एक शैक्षिक पाठ्यक्रम भी पेश करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी