देश की खबरें | अमित शाह आज कर्नाटक में भाजपा नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर करेंगे चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के साथ बैठक के दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति तैयार कर सकते हैं।

मैसुरु (कर्नाटक), 11 फरवरी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के साथ बैठक के दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति तैयार कर सकते हैं।

पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने बताया कि बैठक में जनता दल (सेक्यूलर) और भाजपा के कार्यकर्ताओं तथा नेताओं के बीच जमीनी स्तर पर उचित समन्वय करके एक साथ चुनाव लड़ने पर चर्चा हो सकती है। इसमें क्षेत्रीय दल को दी जाने वाली सीट की संख्या पर भी विचार किया जा सकता है।

शाह आज मैसुरु पहुंचे और उनका प्रदेश भाजपा की कोर समिति के सदस्यों और पार्टी की मैसुरु इकाई के नेताओं के साथ बैठकों में भाग लेने का कार्यक्रम है।

उनके सुत्तूर जात्रा (मेला) में भाग लेने के लिए मैसुरु के समीप सुत्तूर जाने और चामुंडा पर्वत पर स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर के दर्शन करने की भी संभावना है।

विजयेंद्र ने कहा, ‘‘बैठक में मैसुरु, मांड्या, हासन और चामराजनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 120 नेता भाग लेंगे। साथ ही प्रदेश भाजपा की कोर समिति के साथ भी बैठक होगी, जहां आगामी लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाने पर चर्चा होगी।’’

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि भाजपा और जद(एस) को एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने के साथ यह भी सुनिश्चित करना होगा कि जमीनी स्तर पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच कोई दिक्कत न हो और बैठक में इस पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रत्येक सीट पर जीत दर्ज करने के उद्देश्य से रणनीति बनाएंगे और अमित शाह का मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे, जिन्हें चुनावी चाणक्य भी कहा जाता है।’’

भाजपा और जद(एस) ने कर्नाटक में गठबंधन किया है तथा आगामी आम चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है। दोनों दलों के बीच सीट के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है।

भाजपा ने 2019 के चुनाव में कर्नाटक में कुल 28 लोकसभा सीट में से 26 पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस और जद(एस) ने एक-एक सीट हासिल की थी।

लोकसभा चुनाव से पहले मैसुरु भाजपा की इस तरह की पहली बैठक से जुड़े एक प्रश्न पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इसमें कुछ भी खास नहीं है और भाजपा तथा जद(एस) राज्य में सभी निर्वाचन क्षेत्रों में जीतने के लिए रणनीति बना रही हैं। मैसुरु मुख्यमंत्री सिद्दरमैया का गृह जिला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी