देश की खबरें | अमित शाह करेंगे भाजपा ओबीसी मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक राजस्थान में आयोजित करने जा रही है।

नयी दिल्ली, सात सितंबर कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक राजस्थान में आयोजित करने जा रही है।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इस बैठक का समापन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संबोधन से होगा जबकि इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे।

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद के लक्ष्मण की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यसमिति की यह तीन दिवसीय बैठक आगामी 8 से 10 सितंबर तक जोधपुर में आयोजित की गई है।

बयान में कहा गया कि बैठक के समापन सत्र के बाद अमित शाह जोधपुर में एक विशाल बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

लक्ष्मण ने बताया कि बतौर भाजपा अध्यक्ष शाह ने 2015 में ओबीसी मोर्चा का गठन किया था और उसके बाद से ओबीसी मोर्चा ने अपने सात सालों की विकास यात्रा में बहुत प्रगति की है और आज देश के 818 संगठन जिलों के 12,705 मंडलों तक अपनी पहुंच बनाने में सफल रही है।

बयान में कहा गया कि जोधपुर की कार्यसमिति ओबीसी मोर्चा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि चुनावी राज्यों में ओबीसी मोर्चा की भी एक महत्वपूर्ण भूमिका है।

शाह और यादव के अलावा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान भाजपा के राष्ट्रीय प्रभारी अरुण सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश अली, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित देशभर के 150 राष्ट्रीय प्रतिनिधि भाग लेंगे।

कार्यसमिति के दौरान तीन दिनों में नौ सत्रों को पार्टी के शीर्ष नेता संबोधित करेंगे। कार्यसमिति के दौरान राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा और राजस्थान की राजनीतिक परिस्थिति पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से एक वक्तव्य भी जारी किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड