देश की खबरें | असम राइफल्स परिसर का उद्घाटन करने के लिए एक अप्रैल को मिजोरम का दौरा करेंगे अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक अप्रैल को आइजोल के पास जोखवासंग में असम राइफल्स बटालियन मुख्यालय का उद्घाटन करने के लिए राज्य का दौरा करेंगे।

आइजोल, 21 मार्च मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक अप्रैल को आइजोल के पास जोखवासंग में असम राइफल्स बटालियन मुख्यालय का उद्घाटन करने के लिए राज्य का दौरा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने दिन में दिल्ली में शाह से उनके कार्यालय में मुलाकात की।

उन्होंने बताया कि शाह अपनी यात्रा के दौरान शहर में लालडेंगा सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला भी रखेंगे।

मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के संस्थापक लालडेंगा 1987 में मिजोरम को राज्य का दर्जा प्राप्त मिलने के बाद पहले मुख्यमंत्री बने थे।

गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाह उसी दिन दिल्ली लौट जाएंगे।

प्रस्तावित लालडेंगा सांस्कृतिक केंद्र 1.93 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड