अमित शाह ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों से की बातचीत, हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया

शाह ने यह भी कहा कि वह चक्रवात प्रभावित इन दोनों राज्यों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

जमात

नयी दिल्ली, 21 मई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पश्चिम बगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत की तथा उन्हें चक्रवात ‘अम्फान’ से उत्पन्न स्थिति से निपटने में हरसंभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया।

शाह ने यह भी कहा कि वह चक्रवात प्रभावित इन दोनों राज्यों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मैंने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक जी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी से चक्रवात से उत्पन्न स्थिति को लेकर बातचीत की और केंद्र से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।’’

गृह मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें चक्रवात प्रभावित लोगों की मदद के लिए पहले से ही वहां मौजूद हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम चक्रवात ‘अम्फान’ पर गहरी नजर रख रहे हैं और लगातार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं।’’

गृह मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार हर नागरिक की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है।

शाह ने कहा, ‘‘ मैं पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लोगों से घरों के अंदर ही रहने और सभी निर्देशों का पालन करने की अपील करता हूं। मैं सभी की सुरक्षा एवं कल्याण की प्रार्थना कर रहा हूं।’’

इस चक्रवात की वजह से पश्चिम बंगाल में 12 लोगों की मौत हुई है और बुनियादी ढांचे को बड़ा नुकसान हुआ है।

वर्षा और तेज हवाओं ने ओडिशा में फसलों, पेड़-पौधों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू