देश की खबरें | अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे, भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को यहां पहुंचे और इस दौरान वह भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे और पार्टी का घोषणा-पत्र जारी करेंगे।

जम्मू, छह सितंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को यहां पहुंचे और इस दौरान वह भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे और पार्टी का घोषणा-पत्र जारी करेंगे।

शाह का जम्मू-कश्मीर का दौरा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए ऐसे महत्वपूर्ण समय में हो रहा है, जब विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इन चुनौतियों में कई नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध तथा टिकट न मिलने के बाद कुछेक नेताओं का पार्टी छोड़ना शामिल है।

केंद्रीय मंत्रियों जी. किशन रेड्डी और जितेंद्र सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और पार्टी के जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ नेताओं ने हवाई अड्डे पर शाह की अगवानी की।

वह यहां भाजपा नेतृत्व के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

भाजपा के एक नेता ने बताया कि शाह यहां एक होटल में शाम को पार्टी का घोषणा-पत्र जारी करेंगे।

बाद में शाम को वह भाजपा नेताओं के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडलों से मिलेंगे।

भाजपा नेता ने बताया कि शाह जम्मू से पार्टी के अभियान की आधिकारिक शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि शाह शनिवार को यहां एक रैली को संबोधित करेंगे।

केंद्र शासित प्रदेश में टिकट वितरण को लेकर भाजपा के भीतर व्याप्त नाराजगी को देखते हुए जम्मू में उनका दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पार्टी ने नुकसान की भरपाई के लिए पिछले सप्ताह केंद्रीय मंत्रियों सहित कई शीर्ष नेताओं को वहां भेजकर स्थिति शांत करने का प्रयास किया है।

ग्यारह विधानसभा क्षेत्रों वाला जम्मू जिला भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

पार्टी ने 2014 के चुनावों में इनमें से नौ सीट जीती थीं, जिससे उसकी कुल संख्या 25 हो गई थी।

जम्मू से शाह के अभियान की शुरुआत का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को उनके कल्याण और विकास के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता के बारे में आश्वस्त करना है।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

पालोरा टॉप में शाह की रैली के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू