देश की खबरें | अमित शाह का अब नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं : तेजस्वी यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं है।

पटना, 24 जुलाई बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यादव ने मानसून सत्र के अंतिम दिन विपक्ष द्वारा पेश कटौती प्रस्ताव पर बहस में भाग लेते हुए यह टिप्पणी की।

यादव ने कहा, ‘‘शाह का नीतीश कुमार पर से भरोसा उठने की क्या वजह है? वह कहते रहते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव जद-यू (जनता दल यूनाइटेड) अध्यक्ष के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा, यह तो समय ही बताएगा।’’

राजद नेता ने कहा, ‘‘अगर शाह को अब भी नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा है, तो उन्हें सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए घोषणा करनी चाहिए कि मुख्यमंत्री 2030 तक सत्ता की कुर्सी पर बने रहेंगे। गृह मंत्री सीतामढ़ी के अपने आगामी दौरे के दौरान इसकी घोषणा करें।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले शाह अगस्त में सीतामढ़ी का दौरा करेंगे, जहां वह देवी सीता को समर्पित एक भव्य मंदिर की आधारशिला रखेंगे।

यादव ने यह भी कहा कि ‘‘राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) बिहार में दोबारा सत्ता में नहीं आने वाला है। यह सरकार 20 साल पुरानी है और एक खटारा कार की तरह हो गई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड