देश की खबरें | अपनी रैलियों में कम भीड़ से अमित शाह हें हताश, रच रहे हैं हमारे विरूद्ध साजिश: ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने की साजिश रचने का आरोप लगाया और आश्चर्य जताया कि कहीं चुनाव आयोग उनके इशारे पर तो काम नहीं कर रहा है।

मेजिया (पश्चिम बंगाल), 16 मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने की साजिश रचने का आरोप लगाया और आश्चर्य जताया कि कहीं चुनाव आयोग उनके इशारे पर तो काम नहीं कर रहा है।

उन्होंने दावा किया कि शाह अपनी रैलियों में कम भीड़ से हताश हो गये हैं।

ममता ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा उनकी हत्या की साजिश रच रही है क्योंकि पूर्ब मेदिनीपुर के नंदीग्राम में पिछले सप्ताह उनके घायल होने के बाद चुनाव आयोग ने उनके सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय को हटा दिया।

नंदीग्राम में अपने ऊपर हुए कथित हमले का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा कि कोई भी उन्हें भाजपा के खिलाफ अपनी लड़ाई आगे ले जाने से नहीं रोक पाएगा।

तृणमूल प्रमुख ने यहां एक रैली में कहा, ‘‘अमित शाह हताश हो गये हैं क्योंकि उनकी रैलियों में भीड़ नहीं जुट रही है। देश चलाने के बजाय वह कोलकाता में बैठे हैं और तृणमूल कांगेस के नेताओं को परेशान करने की साजिश रच रहे हैं। वे चाहते क्या हैं? क्या वे सोचते हैं कि वे मुझे मार कर यह चुनाव जीत लेंगे। वे गलती पर हैं। ’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘ क्या अमित शाह चुनाव आयोग को चला रहे हैं? उसकी (आयोग की) स्वतंत्रता को को क्या हुआ? मेरे सुरक्षा निदेशक (विवेक सहाय) को (आयोग ने) उनके (शाह के) निर्देश पर हटा दिया।’’

बनर्जी ने दावा किया कि गुवाहाटी से कल रात कोलकाता लौटे शाह ने प्रदेश भाजपा के साथ जो बैठकें की हैं, उनमें वह दरअसल साजिश रच रहे हैं क्योंकि अपनी रैलियों में कम भीड़ देखकर वह समझ गये हैं कि भाजपा विधानसभा चुनाव जीतने से मीलों दूर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट