देश की खबरें | अमित शाह ने कर्नाटक में किया रोड शो, कहा-भाजपा सरकार ने चार प्रतिशत मुस्लिम कोटा खत्म कर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को यहां एक विशाल रोड शो किया, जिस दौरान उन्होंने लोगों से 10 मई को होने जा रहे कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगा।

गुब्बी (कर्नाटक), एक मई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को यहां एक विशाल रोड शो किया, जिस दौरान उन्होंने लोगों से 10 मई को होने जा रहे कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगा।

शाह विशेष रूप से ‘डिजाइन’ किये गये एक वाहन पर खड़े थे और उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तुमकुर से सांसद जी एस बसवराज तथा पार्टी के अन्य नेता भी थे।

मार्ग के दोनों ओर और आस-पास की इमारतों पर मौजूद लोगों ने शाह का अभिवादन किया।

रोड शो के दौरान शाह के वाहन के साथ-साथ काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चल रहे थे, जो पार्टी का झंडा लिये हुए थे और भाजपा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगा रहे थे।

यहां तुमकुर जिले में रोड शो के समापन पर गृह मंत्री ने लोगों से भाजपा उम्मीदवार को वोट देने की अपील की और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि मोदी के नेतृत्व में राज्य में ‘डबल इंजन की सरकार’ सत्ता में आए।

शाह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के लिए काफी काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मुस्लिमों को मिलने वाला चार प्रतिशत आरक्षण खत्म कर दिया और वोक्कालिगा, लिंगायत तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए ‘कोटा’ बढ़ा दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि कांग्रेस सत्ता में आएगी, तो वह (बढ़ाये गये) इन सभी आरक्षण को वापस ले लेगी और एक बार फिर से मुस्लिम आरक्षण ले आएगी। क्या आप चार प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण चाहते हैं?’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार लाते हैं, तो मोदी जी एक बार फिर 2024 में प्रधानमंत्री बनेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान