अमित शाह ने कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश समेत छह राज्यों के स्थापना दिवस पर बधाई दी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी छह राज्यों की जनता को बधाई दी.

Photo Credits: IANS Twitter

नयी दिल्ली, 1 नवंबर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी छह राज्यों की जनता को बधाई दी. शाह ने अलग-अलग संदेशों में कहा कि मध्य प्रदेश प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत से भरा है, जबकि छत्तीसगढ़ समृद्ध संस्कृति और खनिज संपदा से युक्त है और हरियाणा ने हमेशा देश का गौरव बढ़ाने के लिए काम किया है, चाहे वह युद्ध क्षेत्र हो या खेल का मैदान.

उन्होंने कहा कि कर्नाटक ने एक ऐसी भूमि होने का अनूठा गौरव हासिल किया है, जहां परंपरा और आधुनिकता एक साथ मिलती है, आंध्र प्रदेश ने देश के सांस्कृतिक क्षेत्र में खूब योगदान दिया है और इसे अधिक विविध तथा जीवंत बनाया है। उन्होंने कहा कि केरल को एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और एक जीवंत समाज का उपहार मिला है. केंद्रीय गृहमंत्री ने 'एक्स' पर कहा, ''मध्य प्रदेश के बहनों-भाइयों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासतों से परिपूर्ण यह प्रदेश विकास और गरीब कल्याण के नित नये मापदंड स्थापित कर रहा है। आने वाले समय में प्रदेश विकास व प्रगति के शिखर पर पहुंचे, ऐसी कामना करता हूं.'' शाह ने छत्तीसगढ़ के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह राज्य समृद्ध संस्कृति और खनिज संपदा से भरपूर है. उन्होंने कहा, ‘‘समृद्ध संस्कृति और खनिज संपदा से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.

छत्तीसगढ़ की कला व जनजातीय संस्कृति पूरे भारत का गौरव है.मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा इस प्रदेश के विकास व यहां के लोगों की खुशहाली व कल्याण के लिए संकल्पित है.’’ शाह ने राज्य के स्थापना दिवस पर हरियाणा के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले दशक में हरियाणा ने विकास, खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे हर क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने कहा, ‘‘चाहे युद्ध क्षेत्र हो या खेल का मैदान, हरियाणा ने सदैव भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया है। हरियाणा के शौर्य, संस्कृति व प्रतिभावान खिलाड़ियों पर पूरे देश को अभिमान है.’’

कर्नाटकवासियों को उनके 'राज्योत्सव' की शुभकामनाएं देते हुए गृहमंत्री ने कहा कि राज्य ने ऐसी भूमि होने का अनूठा गौरव हासिल किया है, जहां परंपरा और आधुनिकता एक साथ मिलती हैं. उन्होंने कहा, "राज्य की निरंतर प्रगति और लोगों की समृद्धि के की प्रार्थना करता हूं." शाह ने आंध्र प्रदेश के लोगों को उनके राज्य की स्थापना दिवस पर कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य ने देश के सांस्कृतिक क्षेत्र में खूब योगदान दिया है और देश को अधिक विविध तथा जीवंत बनाया है.

उन्होंने कहा, ''आने वाले समय में राज्य विकास में नई ऊंचाइयां हासिल करे.'' शाह ने केरल के लिए कहा, "पिरावी पर केरल के लोगों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. केरल हमेशा हमारी ताकत का स्तंभ रहा है, जो समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जीवंत समाज का उपहार है। प्रगति के उनके प्रयासों में उन्हें मेरी शुभकामनाएं." केरल दिवस या राज्य की स्थापना को आमतौर पर केरल पिरावी के नाम से जाना जाता है। यह मलयालम शब्द 'पिरावी' से लिया गया है, जिसका अर्थ है जन्म और इसका अर्थ केरल के जन्म से है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड