खेल की खबरें | अमित पंघाल एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत चैम्पियन अमित पंघाल (52 किग्रा) ने क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया के खारखू एनखमांडाखी को कड़े मुकाबले में हराकर बुधवार को सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में लगातार दूसरी बार अपना पदक पक्का कर लिया।

दुबई, 26 मई गत चैम्पियन अमित पंघाल (52 किग्रा) ने क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया के खारखू एनखमांडाखी को कड़े मुकाबले में हराकर बुधवार को सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में लगातार दूसरी बार अपना पदक पक्का कर लिया।

विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता इस मुक्केबाज को 3-2 से मिली जीत के बाद भारत का टूर्नामेंट में कम से कम 13 पदक जीतना तय हो गया है।

पंघाल ने धीमी शुरूआत से उबरते हुए आखिरी दो दौर में कुछ शानदार पंच लगाये और मैच का रूख अपनी ओर मोड़ा।

शुरूआती तीन मिनट (पहले दौर) में पिछड़ने के बाद सेना का मुक्केबाज दूसरे दौर में अपना चिर-परिचित अंदाज दिखाने में सफल रहा। उन्होंने इसके साथ ही चतुराई से प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज के आक्रमण के प्रयासों को विफल किया।

मंगोलियाई मुक्केबाज ने पंघाल के शरीर पर कुछ अच्छे मुक्के जड़े लेकिन भारतीय मुक्केबाज के जवाबी हमले ने उसे आश्चर्यचकित कर दिया।

इससे पहले गुरुवार को भारत की तीन महिलाओं सहित चार मुक्केबाजों ने प्रभावशाली जीत के साथ एशियाई मुक्केबाजी चैंपिय​नशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। संजीत (91 किग्रा), साक्षी (54 किग्रा), जैस्मीन (57 किग्रा) और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) ने मंगलवार को देर रात अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज करके अंतिम चार में पहुंचकर पदक पक्के किये।

भारत के सात पदक ड्रा के दिन ही सुनिश्चित हो गये थे। इनमें छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम (51 किग्रा) भी शामिल है। शिव थापा (64 किग्रा) ने भी बुधवार को सेमीफाइनल में जग​ह बनायी थी।

इंडिया ओपन के स्वर्ण पदक विजेता संजीत ने ताजिकिस्तान के जासुर कुरबोनोव को 5—0 से हराकर थापा के साथ पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

उनका अगला मुकाबला उज्बेकिस्तान के संजार तुरसुनोव से होगा जिन्हें तीसरी वरीयता हासिल है।

महिलाओं के वर्ग में साक्षी ने ताजि​कि​स्तान की रुहाफ्जो हकजारोवा को 5—0 से हराया और अब उनका सामना कजाखस्तान की दिना जोलामन से होगा।

जैस्मीन ने मंगोलिया की ओएंटसेटसेग येसुगेन को 4—1 से हराकर अंतिम चार में जगह बनायी जहां उन्हें कजाखस्तान की व्लादिस्लावा कुकता का सामना करना है।

हाल में कोविड—19 से उबरने वाली सिमरनजीत ने उज्बेकिस्तान की रेखोना कोदिरोवा को 4—1 से पराजित किया। उनका अगला मुकबला कजाखस्तान की रिमा वोलोसेंको से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू