देश की खबरें | अमित और विकास एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए भारतीय पुरुष टीम में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेत और गत चैंपियन अमित पंघाल (52 किग्रा) सहित ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले अधिकतर भारतीय पुरुष मुक्केबाजों ने दुबई में एशियाई चैंपियनशिप के लिए टीम में जगह बनाई। यात्रा के लिए जरूरी स्वीकृति मिलने के बाद भारतीय दल 21 मई को रवाना होगा।

नयी दिल्ली, 18 मई विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेत और गत चैंपियन अमित पंघाल (52 किग्रा) सहित ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले अधिकतर भारतीय पुरुष मुक्केबाजों ने दुबई में एशियाई चैंपियनशिप के लिए टीम में जगह बनाई। यात्रा के लिए जरूरी स्वीकृति मिलने के बाद भारतीय दल 21 मई को रवाना होगा।

इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत में ही होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे दुबई स्थानांतरित कर दिया गया लेकिन भारत ने सह मेजबान का अधिकार बरकरार रखा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 24 मई हो होगी जबकि ड्रॉ 23 मई को होगा।

अंतरराष्ट्रीय यात्रा पाबंदियों के कारण टीम की रवानगी की योजना खटाई में पड़ती दिख रही थी लेकिन यूएई के अधिकारियों ने मंगलवार को स्वीकृति दे दी।

ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले मनीष कौशिक (63 किग्रा) और सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) को टीम में जगह नहीं मिली है क्योंकि ये दोनों कोविड संक्रमण से उबर रहे हैं। भारत के पांच पुरुष मुक्केबाजों ने जुलाई-अगस्त में होने वाले तोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई किया है।

कौशिक की जगह एशियाई चैंपियनशिप के चार बार के पदक विजेता शिव थापा जबकि सतीश की जगह नरेंदर को टीम में शामिल किया गया है।

पिछले महीने घोषित महिला टीम की अगुआई छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मेरीकोम (51 किग्रा) करेंगी। तोक्यो के लिए क्वालीफाई करने वाली चारों मुक्केबाजों को टीम में जगह मिली है जिसमें सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) भी शामिल हैं जो हाल में कोविड-19 से उबरी हैं।

भारत ने थाईलैंड में 2019 में हुई एशियाई चैंपियनशिप में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक सहित 13 पदक जीते थे।

टूर्नामेंट के लिए चुने गए खिलाड़ियों का नियमित तौर पर आरटी-पीसीआर परीक्षण होगा और वे पटियाला, पुणे और बेंगलुरू में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

भारतीय टीमें इस प्रकार हैं:

पुरुष: विनोद तंवर (49 किग्रा), अमित पंघाल (52 किग्रा), मोहम्मद हुसामुद्दीन (56 किग्रा), वरिंदर सिंह (60 किग्रा), शिव थापा (64 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा), सुमित सांगवान (81 किग्रा), संजीत (91 किग्रा) और नरेंदर (91 किग्रा से अधिक)।

महिला: मोनिका (48 किग्रा), एमसी मेरकोम (51 किग्रा), साक्षी (54 किग्रा), जास्मिन (57 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लालबुआतसाही (64 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा), पूजा रानी (75 किग्रा), स्वीटी (81 किग्रा) और अनुपमा (81 किग्रा से अधिक)।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर