जरुरी जानकारी | यूक्रेन संकट के बीच रुपये में 102 पैसे की भारी गिरावट, 75.63 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन के खिलाफ रूस का सैन्य अभियान शुरू होने के बाद जोखिम वाली संपत्तियों की मांग प्रभावित होने से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 102 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ 75.63 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 24 फरवरी यूक्रेन के खिलाफ रूस का सैन्य अभियान शुरू होने के बाद जोखिम वाली संपत्तियों की मांग प्रभावित होने से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 102 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ 75.63 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी मुद्रा की सतत निकासी, घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली तथा कच्चे तेल कीमतों में तेजी के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.02 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 75.75 रुपये तक नीचे चला गया। अंत में रुपया 102 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ 75.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 96.90 पर जा पहुंचा।

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड की कीमत 8.36 प्रतिशत बढ़कर 104.94 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘तेल आयातकों की ओर से मासांत की डॉलर मांग के कारण एशियाई मुद्राओं में रुपया सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा रहा। साथ ही यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद सुरक्षित संपत्तियों में निवेश के लिए डॉलर मांग बढ़ी है।’’

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों सेंसेक्स 2,702.15 अंक की गिरावट के साथ 54,529.91 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल बने रहे। उन्होंने बुधवार को 3,417.16 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त