विदेश की खबरें | कार्रवाई के बीच हांगकांग की शीर्ष गायिका को कन्सर्ट के लिये नहीं मिली जगह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गायिका की कंपनी गूम्यूजिक द्वारा बुधवार को फेसबुक पर दिए गए बयान के मुताबिक, डेनिस हो के कन्सर्ट के लिए जगह के आरक्षण को ‘द हांग कांग आर्ट्स सेंटर’ ने लोक सुरक्षा नियम का हवाला देते हुए रद्द कर दिया है।

गायिका की कंपनी गूम्यूजिक द्वारा बुधवार को फेसबुक पर दिए गए बयान के मुताबिक, डेनिस हो के कन्सर्ट के लिए जगह के आरक्षण को ‘द हांग कांग आर्ट्स सेंटर’ ने लोक सुरक्षा नियम का हवाला देते हुए रद्द कर दिया है।

चीन समर्थन अखबार ‘ता कुंग पाओ’ द्वारा हांगकांग में 2019 के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन में गायिका की भागीदारी के कारण हो पर “चीन विरोधी” होने का आरोप लगाए जाने कुछ दिन बाद यह कार्रवाई हुई है।

हो एक मुखर कार्यकर्ता हैं और उन्होंने 2014 में शहर में हुए ‘अंब्रेला मूवमेंट’ (छाता आंदोलन) के दौरान हुए व्यापक प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था और बाद में 2019 के प्रदर्शनों में भी शामिल हुई थीं। ये प्रदर्शन हांगकांग में नागरिक अधिकारों के संरक्षण और चीन की दखलंदाजी कम करने की मांग को लेकर हुए थे।

गूम्यूजिक ने कहा, “हम कुछ कर नहीं सकते लेकिन पूछते हैं कि पिछले 44 सालों से समकालीन कला को बढ़ावा देने के लिये स्वतंत्र संस्थान के तौर पर संचालित हांगकांग आर्ट्स सेंटर कैसे मनमाने तरीके से बिना ठोस साक्ष्यों के अनुबंधों को निलंबित कर सकता है?”

द हांगकांग आर्ट्स सेंटर ने इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

हो के कन्सर्ट आठ से 12 सितंबर के बीच होने थे और इसकी टिकटें बिक चुकी हैं।

कन्सर्ट के रद्द होने के बाद यह माना जा रहा है कि पूर्व में अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर मुखर रहा हांगकांग का सांस्कृतिक परिदृश्य अब शहर पर चीन के बढ़ते नियंत्रण के निशाने पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\