विदेश की खबरें | रूस-अमेरिका तनाव के बीच इमरान ने कहा, किसी खेमे में शामिल नहीं होगा पाकिस्तान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन संकट पर रूस और अमेरिका के मध्य बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को कहा कि वैश्विक राजनीति में उनका देश किसी खेमे में शामिल नहीं होगा, क्योंकि उनकी नीति ‘हर देश से रिश्ते बनाए रखने’ की रही है।

इस्लामाबाद, 13 फरवरी यूक्रेन संकट पर रूस और अमेरिका के मध्य बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को कहा कि वैश्विक राजनीति में उनका देश किसी खेमे में शामिल नहीं होगा, क्योंकि उनकी नीति ‘हर देश से रिश्ते बनाए रखने’ की रही है।

खान ने यहां पत्रकारों, पूर्व राजनयिकों और थिंक-टैंक के प्रतिनिधियों से बातचीत में कहा, ‘‘हम ऐसी स्थिति में नहीं पहुंचना चाहते, जिससे ऐसा लगे कि हम किसी खास खेमे का हिस्सा हैं।’’

खान ने इस धारणा को भी खारिज कर दिया कि पाकिस्तान किसी अन्य देश की तुलना में चीन की ओर ज्यादा प्रभावित है। उन्होंने कहा कि देश की नीति है, ‘‘हर देश के साथ संबंध बनाये रखना।’’

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना का रावलपिंडी स्थित मुख्यालय भी इस देश की नीति को लेकर स्पष्ट है। पाकिस्तान की सेना ने देश की आजादी के 74 साल में से आधे समय तक राज किया।

ऐसा पहली बार नहीं है जब खान ने कहा है कि वह नये शीतयुद्ध की स्थिति में अमेरिका और चीन का अनुसरण नहीं करेंगे।

इस महीने की शुरुआत में, खान ने कहा था कि अमेरिका और चीन को एक साथ लाने में पाकिस्तान अपनी भूमिका निभाना चाहता है क्योंकि ‘एक और शीत युद्ध’ से किसी को फायदा नहीं होगा।

घरेलू चुनौतियों के बारे में बात करते हुए खान ने कहा कि देश के सुधार में लालफीताशाही सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि संघीय सरकार की कीमत पर प्रांतों के सशक्तीकरण ने भी समस्याएं पैदा की हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट