विदेश की खबरें | चीन में कोविड के मामले बढ़ने के बीच शी ने महामारी के खिलाफ कठोर नीति का किया बचाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को कहा कि चीन के लक्षित एवं प्रभावी कोविड-19 रोकथाम एवं नियंत्रण उपायों ने शीतकालीन ओलंपिक खेलों के सुरक्षित व सुगम आयोजन को सुनिश्चित किया।

बीजिंग, आठ अप्रैल चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को कहा कि चीन के लक्षित एवं प्रभावी कोविड-19 रोकथाम एवं नियंत्रण उपायों ने शीतकालीन ओलंपिक खेलों के सुरक्षित व सुगम आयोजन को सुनिश्चित किया।

शंघाई और देश के अन्य शहरों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के बीच महामारी के खिलाफ अपने देश की कठोर नीति का बचाव करते हुए उन्होंने यह कहा।

शी ने कहा, ‘‘दुनिया भर में फैली कोविड-19 महामारी की पृष्ठभूमि में हमने (ओलंपिक में) सभी प्रतिभागियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी, नयी महामारी पैदा करने का कारण बनने से रोकने के लिए देश में कोरोना वायरस के पुन:प्रवेश को रोका और रोकथाम एवं नियंत्रण उपायों को सख्ती से लागू किया। ’’

बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों और पैरा-ओलंपिक शीतकालीन खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने जोर देते हुए कहा कि चीन की कोविड रोधी नीति वक्त की कसौटी पर एक बार फिर से खरी उतरी। इसने (नीति ने) अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की मेजबानी करने में योगदान दिया।

शी ने कहा, ‘‘जैसा कि कुछ विदेशी एथलीट ने कहा कि यदि महामारी के खिलाफ कोई स्वर्ण पदक होता, तो चीन इसका हकदार था।’’

शुक्रवार को चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने देश में कोविड के 24,100 से अधिक मामले दर्ज किये। रिपोर्ट के मुताबिक शंघाई में संक्रमण के 824 पॉजिटिव मामले और बगैर लक्षण वाले 20,398 मामले सामने आये। वहीं,चीन में स्थानीय स्तर पर संक्रमण होने के करीब 1,540 नये मामले सामने आये।

दिसंबर,2019 में चीन के वुहान शहर में कोविड का पहला मामला सामने आने के बाद से यह देश में संक्रमण के मामले में यह सर्वाधिक वृद्धि है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Weather Forecast Today, February 26: उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी की दस्तक, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें IMD का पूर्वानुमान

PM Modi on Instagram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले राजनेता बने

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का बड़ा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\