जरुरी जानकारी | आलोचना के बीच, केंद्र ने पंजाब, हरियाणा में धान खरीद को टालने का कारण धान में अधिक नमी होना बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र द्वारा धान की खरीद को 11 अक्टूबर तक स्थगित करने से पंजाब की परेशानी बढ़ने के बीच केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि ऐसा किसानों के हितों की रक्षा के लिए किया गया है क्योंकि बेमौसम बारिश की वजह से अधिक नमी वाले धान को, खरीद केंद्रों पर खारिज किया जा सकता है और इसके परिणामस्वरूप किसानों को नुकसान हो सकता है।

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर केंद्र द्वारा धान की खरीद को 11 अक्टूबर तक स्थगित करने से पंजाब की परेशानी बढ़ने के बीच केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि ऐसा किसानों के हितों की रक्षा के लिए किया गया है क्योंकि बेमौसम बारिश की वजह से अधिक नमी वाले धान को, खरीद केंद्रों पर खारिज किया जा सकता है और इसके परिणामस्वरूप किसानों को नुकसान हो सकता है।

मंत्रालय ने कहा कि धान के नमूने - पंजाब और हरियाणा में सरकारी उपक्रम, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा जांचे गए। इससे पता चला कि पंजाब के धान में 18 से 22 प्रतिशत नमी थी, जबकि हरियाणा में 18.2-22.7 प्रतिशत नमी थी जबकि 17 प्रतिशत की अनुमति योग्य सीमा है।

इसमें कहा गया है कि सितंबर के दूसरे पखवाड़े में बेमौसम बारिश के कारण दोनों कृषि प्रधान राज्यों में धान की फसल में नमी की मात्रा अधिक थी, जिससे खरीफ की खड़ी फसल प्रभावित हुई।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘तदनुसार, किसानों को असुविधा से बचाने और किसानों के हितों की रक्षा के लिए, भारत सरकार ने फैसला किया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के तहत धान की खरीद पंजाब और हरियाणा में 11 अक्टूबर, 2021 से शुरू होगी और सभी एजेंसियों को किसानों की मदद के लिए तैयार रहने की सलाह दी है।“

हरियाणा सरकार ने भी केंद्र को पत्र लिखकर बेमौसम बारिश की सूचना दी थी और धान में नमी की मात्रा में छूट देने का अनुरोध किया था।

तदनुसार, पंजाब और हरियाणा सरकारों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपनी एजेंसियों को पहले से आ चुके धान को सुखाने के लिए सलाह दें और आगे की उपज को पर्याप्त रूप से सुखाने के बाद मंडी में लाया जा सकता है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए मंत्रालय ने कहा कि सितंबर के दौरान पंजाब और हरियाणा में सामान्य से क्रमश: 77 प्रतिशत और 139 प्रतिशत अधिक बारिश हुई।

अधिकांश स्थानों पर बारिश के कारण सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया। दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में 29 और 30 सितंबर को बारिश हुई थी। उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश के कारण धान के दानों की परिपक्वता में देरी हो रही है।

इस बीच, चंडीगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने खरीफ धान की खरीद को 11 अक्टूबर तक स्थगित करने के लिए केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह एमएसपी पर धान की खरीद को समाप्त करने की स्पष्ट साजिश है।

पंजाब में 2021-22 के खरीफ विपणन सत्र के लिए धान की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होनी थी, जबकि हरियाणा में आधिकारिक तौर पर 25 सितंबर से शुरू होनी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी