जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में जारी गिरावट के बीच सभी तेल-तिलहन के भाव टूटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में गिरावट जारी रहने के बीच देश के तेल-तिलहन बाजारों में बुधवार को सभी तेल-तिलहनों (सरसों, सोयाबीन एवं मूंगफली तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल) के दाम नुकसान के साथ बंद हुए।

नयी दिल्ली, 11 जून विदेशी बाजारों में गिरावट जारी रहने के बीच देश के तेल-तिलहन बाजारों में बुधवार को सभी तेल-तिलहनों (सरसों, सोयाबीन एवं मूंगफली तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल) के दाम नुकसान के साथ बंद हुए।

मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में गिरावट का रुख है। कल रात भी शिकॉगो एक्सचेंज गिरावट के साथ बंद हुआ था।

सूत्रों ने कहा कि विदेशों में खाद्य तेलों के दाम लगातार टूट रहे हैं। मलेशिया में खाद्य तेलों का उत्पादन बढ़ने लगा है और इनका स्टॉक भी बढ़ रहा है। इसके अलावा ब्राजील सहित विभिन्न स्थानों पर सोयाबीन की भी अच्छी फसल है। आने वाले दिनों में पाम-पामोलीन का देश में आयात बढ़ने की संभावना भी है।

उन्होंने कहा कि पाम-पामोलीन के दाम कुछ महीने पहले के उच्चस्तर से नीचे आकर सोयाबीन के आसपास हो गये हैं। मगर सोयाबीन से दाम और नीचे होने पर ही, पाम-पामोलीन की मांग और बढ़ेगी। देश में जिन आयातकों ने पहले आयात के आर्डर दे रखे थे, उसके हिसाब से जून में 7.50 लाख टन और जुलाई में लगभग 8.50 लाख टन पाम-पामोलीन का आयात होगा। लेकिन मौजूदा भाव पर इसका खपना मुश्किल है क्योंकि जब सोयाबीन को खपने में मुश्किल हो रही है तो उसके लगभग बराबर दाम वाले पाम-पामोलीन का खपना तो और भी मुश्किल है।

सूत्रों ने कहा कि सरकार के पास सरसों, मूंगफली और सोयाबीन का स्टॉक है। सरकार के कदम से इन फसलों की किस्मत का फैसला होने की संभावना है।

सूत्रों ने कहा कि विदेशों में जब निरंतर गिरावट देखी जा रही है तो ऐसे में सरकार को देखना होगा कि इस गिरावट का लाभ आम उपभोक्ताओं, विशेषकर कम आयवर्ग के उपभोक्ताओं को कैसे पहुंचाया जा सकेगा?

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 6,650-6,700 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 5,625-6,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 13,600 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,200-2,500 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,950 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,470-2,570 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,470-2,605 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,270 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,380 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,850 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,100 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,050 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,350-4,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,100-4,150 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी