देश की खबरें | सेंसर बोर्ड विवाद के बीच फिल्म ‘जानकी वर्सेज स्टेट ऑफ केरल’ के निर्माता शीर्षक बदलने पर सहमत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी अभिनीत ‘जानकी वर्सेज स्टेट ऑफ केरल’ के निर्माताओं ने बुधवार को केरल उच्च न्यायालय को सूचित किया कि वे फिल्म का शीर्षक बदलकर ‘‘वी जानकी’’ या ‘‘जानकी वी’’ करने को तैयार हैं, जैसा कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने सुझाव दिया है।

कोच्चि, नौ जुलाई केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी अभिनीत ‘जानकी वर्सेज स्टेट ऑफ केरल’ के निर्माताओं ने बुधवार को केरल उच्च न्यायालय को सूचित किया कि वे फिल्म का शीर्षक बदलकर ‘‘वी जानकी’’ या ‘‘जानकी वी’’ करने को तैयार हैं, जैसा कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने सुझाव दिया है।

यह बयान निर्माताओं द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया, जिसमें मूल शीर्षक ‘‘जानकी’’ पर सीबीएफसी की आपत्ति को चुनौती दी गई थी।

सीबीएफसी की आपत्ति के कारण फिल्म को मंजूरी मिलने में देरी हुई थी।

सेंसर बोर्ड ने शीर्षक बदले बिना प्रमाणन देने से इनकार कर दिया था, क्योंकि ‘जानकी’ हिंदू देवी सीता का एक वैकल्पिक नाम भी है।

फिल्म निर्माताओं ने तर्क दिया कि यह नाम फिल्म की मुख्य पात्र, जानकी नाम की एक बलात्कार पीड़िता के लिए है, जो राज्य के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ती है।

बुधवार को सुनवाई के दौरान, सीबीएफसी ने अदालत को सूचित किया कि यदि निर्माता सुझाए गए बदलाव करते हैं जैसे कि फिल्म का नाम बदलकर ‘‘वी जानकी’’ या ‘‘जानकी वी’’ करना और अदालत के किसी दृश्य में नाम का उपयोग नहीं करना, तो फिल्म को तीन दिनों के भीतर मंजूरी दी जा सकती है।

फिल्म निर्माताओं ने रिलीज के इतने करीब फिल्म की ‘रीब्रांडिंग’ करने में कठिनाई व्यक्त की। हालांकि, बोर्ड द्वारा शीर्षक को लेकर अपने दृढ़ रुख पर कायम रहने के बाद निर्माताओं ने बदलावों पर सहमति व्यक्त की।

न्यायमूर्ति एन. नागरेश ने मामले की सुनवाई अगले बुधवार के लिए तय की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी