देश की खबरें | अमेठी की छात्रा नीतू मौर्या ‘इसरो’ रवाना, स्मृति ईरानी भी रहेंगी मौजूद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेठी की छात्रा नीतू मौर्या भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लिए बृहस्पतिवार को रवाना हो गईं।

अमेठी (उप्र), नौ जून अमेठी की छात्रा नीतू मौर्या भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लिए बृहस्पतिवार को रवाना हो गईं।

छात्रा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के समक्ष इसरो जाकर पढ़ने की इच्छा जाहिर की थी, जिस पर मंत्री ने कहा था कि वह खुद उसे अगले महीने इसरो लेकर जाएंगी।

नीतू के पिता जग प्रसाद मौर्या कहा, ‘‘ मेरी बेटी संजय गांधी पॉलिटेक्निक में इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर के अंतिम वर्ष की छात्रा है और वह इसरो केवल घूमने के लिए गई है। उसकी इसरो देखने की इच्छा थी, जिसे सांसद ने पूरा कर दिया।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि स्मृति ईरानी के निर्देश पर वह नीतू मौर्या को लखनऊ हवाई अड्डे पर छोड़ने जा रहे हैं। 11 जून को छात्रा के इसरो भ्रमण के दौरान केंद्रीय मंत्री सांसद स्मृति ईरानी उनके साथ मौजूद रहेंगी।

गौरतलब हैं कि 10 मई को गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के दुर्गन भवानी धाम के निकट एक निजी शिक्षण संस्थान का उद्घाटन करने पहुंचीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने जब संजय गांधी पॉलिटेक्निक जगदीशपुर की छात्रा नीतू मौर्या को टैबलेट देते हुए पूछा था, ‘‘तुम आगे क्या करना चाहती हो?’’ तो नीतू ने कहा था, ‘‘मैं इसरो जाना चाहती हूं और वैज्ञानिक बनना चाहती हूं।’’

इस पर, केंद्रीय मंत्री ने कहा था, ‘‘यह छात्रा इसरो जाना चाहती है, वैज्ञानिक बनना चाहती हैं। इस छात्रा को मैं अगले महीने स्वयं इसरो लेकर जाऊंगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\