देश की खबरें | अमेठी : नाबालिग लड़की की रहस्यमय परिस्थितियों में जलकर मौत, आठ के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 16 वर्षीय एक लड़की की उसके घर में रहस्यमय परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अमेठी (उप्र), 26 अक्टूबर जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 16 वर्षीय एक लड़की की उसके घर में रहस्यमय परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के पिता ने इस घटना के लिए आठ लोगों को आरोपित किया है, जिनसे उनकी पुरानी दुश्मनी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

उक्त शिकायत में पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी घर पर अकेली थी तभी आरोपी घर में घुस आये और उसे जलाकर मार डाला।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) इलामारन जी. ने बताया, ‘‘शिकायत के आधार पर हमने आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या (भादंस 302) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है।’’

उन्होंने बताया,‘‘प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मामले के एक आरोपी की मृतक के पिता के साथ कुछ पुरानी दुश्मनी थी। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के दर्ज बयानों के आधार पर, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि नाबालिग ने आत्महत्या की है।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए मामले की जांच कर रही हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के समय आरोपी कहां थे, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी