देश की खबरें | अमेठी हत्याकांड: शिक्षक और उसके परिवार का अंतिम संस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेठी में मौत के घाट उतारे गए एक स्कूल के शिक्षक और उनके पूरे परिवार का शनिवार को परिजनों ने रायबरेली के गोला गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया।

रायबरेली (उप्र),पांच अक्टूबर अमेठी में मौत के घाट उतारे गए एक स्कूल के शिक्षक और उनके पूरे परिवार का शनिवार को परिजनों ने रायबरेली के गोला गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया।

अमेठी के अहोरवा भवानी इलाके में सरकारी स्कूल के शिक्षक सुनील कुमार (35), उनकी पत्नी पूनम (32) और उनकी दो बेटियों दृष्टि और सुनी की बृहस्पतिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

अमेठी में पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह चारों शव जब जिले के सुदामापुर गांव लाए गए तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और कुछ गुस्साए ग्रामीणों ने नारेबाजी भी की।

शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने परिजनों को शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए कई बार मनाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। देर रात मृतक का भाई सोनू गांव पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया।

इस दौरान गांव छावनी में तब्दील हो गया वहां भारी पुलिस बल तैनात रहा।

शनिवार को शवों को अंतिम संस्कार के लिए गोला गंगा घाट ले जाया गया। वहां राज्य के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मृतकों के परिजनों से बातचीत की।

घाट पर मौजूद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो यह घटना नहीं होती।

पुलिस ने घटना के आरोपी चंदन वर्मा को शुक्रवार रात नोएडा में एक टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया था वह दिल्ली भागने की फिराक में था।

मामले की जांच के क्रम में पुलिस ने बताया कि शिक्षक की पत्नी पूनम ने वर्मा पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू