विदेश की खबरें | अमेरिका की पांच से 11 वर्ष आयु वर्ग के 2.8 करोड़ बच्चों के टीकाकरण की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. टीकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लंबे अध्ययन के बाद, बच्चों को टीका लगाने के फायदों पर चर्चा करने के लिए संघीय नियामक अगले दो हफ्तों में बैठक करेंगे। औपचारिक अनुमोदन के कुछ घंटों के भीतर, दो से तीन नवम्बर को रोग नियंत्रण एवं रोकथाम परामर्श केन्द्र की प्रस्तावित बैठक के बाद देशभर में बच्चों को टीका लगाने की तैयारी शुरू हो जायेगी।

टीकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लंबे अध्ययन के बाद, बच्चों को टीका लगाने के फायदों पर चर्चा करने के लिए संघीय नियामक अगले दो हफ्तों में बैठक करेंगे। औपचारिक अनुमोदन के कुछ घंटों के भीतर, दो से तीन नवम्बर को रोग नियंत्रण एवं रोकथाम परामर्श केन्द्र की प्रस्तावित बैठक के बाद देशभर में बच्चों को टीका लगाने की तैयारी शुरू हो जायेगी।

व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा कि देश में अब लगभग 2.8 करोड़ बच्चों को टीका लगाने के लिए फाइजर टीके की पर्याप्त आपूर्ति है। उन्होंने कहा कि टीकों की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए महीनों से काम किया जा रहा है।

व्हाइट हाउस ने कहा कि 25,000 से अधिक बाल रोग विशेषज्ञों और प्राथमिक देखभाल प्रदाताओं ने बच्चों को कोविड-19 टीके की खुराक लगाने के लिए पहले ही हस्ताक्षर कर दिए हैं, इसके अलावा हजारों खुदरा फार्मेसी पहले से ही वयस्कों को टीका लगा रही हैं।

अमेरिकी सर्जन जनरल डॉ विवेक मूर्ति ने बुधवार को ‘एनबीसी’ को बताया, ‘‘कोविड ने हमारे बच्चों के जीवन को भी बाधित कर दिया है। इसने बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल बना दिया है, इसने दोस्तों और परिवार से मिलने पर रोक लगा दी है, इसने युवा खेलों को और अधिक चुनौतीपूर्ण बना दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अपने बच्चों को टीका लगवाने से, हमारे पास उनकी रक्षा करने की संभावना है, लेकिन साथ ही उन सभी गतिविधियों को वापस पाने की भी संभावना है जो हमारे बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट