विदेश की खबरें | भारत को अपना सैन्य औद्योगिक आधार विकसित करने में मदद करना अमेरिका का लक्ष्य: पेंटागन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन भारत को न केवल हथियार तथा साजो-सामान मुहैया करा कर बल्कि उसे अपना रक्षा औद्योगिक आधार विकसित करने में भी मदद कर नयी दिल्ली के साथ अपने सैन्य एवं तकनीकी सहयोग को प्रगाढ़ करने की कोशिश कर रहा है।

वाशिंगटन, 11 मार्च अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन भारत को न केवल हथियार तथा साजो-सामान मुहैया करा कर बल्कि उसे अपना रक्षा औद्योगिक आधार विकसित करने में भी मदद कर नयी दिल्ली के साथ अपने सैन्य एवं तकनीकी सहयोग को प्रगाढ़ करने की कोशिश कर रहा है।

पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को सांसदों को यह जानकारी दी।

हिंद-प्रशांत सुरक्षा से जुड़े मामलों के कार्यकारी सहायक रक्षा सचिव डेविड हेल्वे ने सांसदों से कहा, ‘‘ हम भारत के साथ सैन्य एवं तकनीकी सहयोग को गहरा करने की कोशिश कर रहे हैं, जो कि उन्हें हथियार तथा साजो-सामान उपलब्ध कराने पर आधारित है, ताकि हम अंतर-बलों और क्षमताओं का निर्माण कर सकें और भारत का रक्षा औद्योगिक आधार विकसित करने में उनकी मदद कर सकें। इसका मकसद यह है कि भारत अपनी जरूरतों के हिसाब से साजो-सामान का उत्पादन कर सके और हमारे साथ तथा क्षेत्र के अन्य देशों के साथ मिल कर काम कर सके।’’

हेल्वे ने कहा कि भारत अमेरिका का एक सच्चा साझेदार और बढ़ता साझेदार है।

उन्होंने ‘हाउस आर्मड सर्विज कमेटी’ की सुनवाई के दौरान सांसद डौग लेम्बोर्न के सवाल के जवाब में यह बयान दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत को हमने प्रमुख रक्षा साझेदार का दर्जा दिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी