जरुरी जानकारी | अमेरिका की अप्रैल-जून तिमाही वृद्धि दर को संशोधित कर 2.1 प्रतिशत किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य विभाग ने जून तिमाही के लिए अर्थव्यवस्था का दूसरा अनुमान जारी करते हुए कहा कि यह शुरुआती अनुमान से कुछ कम है। इसके बावजूद यह दर जनवरी-मार्च तिमाही में रही दो प्रतिशत की वृद्धि दर से अधिक है।

वाणिज्य विभाग ने जून तिमाही के लिए अर्थव्यवस्था का दूसरा अनुमान जारी करते हुए कहा कि यह शुरुआती अनुमान से कुछ कम है। इसके बावजूद यह दर जनवरी-मार्च तिमाही में रही दो प्रतिशत की वृद्धि दर से अधिक है।

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका में मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए फेडरल रिजर्व पिछले डेढ़ साल से नीतिगत दरों में बढ़ोतरी का रुख अपनाए हुए है। इसकी वजह से आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार धीमी पड़ी है।

कंपनियों और आम लोगों को कर्ज की लागत बढ़ने के बावजूद अमेरिकी अर्थव्यवस्था ने जुझारूपन दिखाया है। इस दौरान न सिर्फ आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं बल्कि उपभोक्ता खर्च कर रहे हैं और नियोक्ता नई भर्तियां कर रहे हैं।

इस बीच, राष्ट्रपति जो बाइडन की अगुवाई वाली सरकार 36 लाख अमेरिकी कामगारों को ‘ओवरटाइम’ के लिए भुगतान करने की व्यवस्था लाने जा रही है। यह नियम लागू होने पर नियोक्ता 55,000 डॉलर से कम की वार्षिक आय वाले कामगारों को ‘ओवरटाइम’ के भुगतान के लिए बाध्य होंगे।

अभी ‘ओवरटाइम’ भुगतान का लाभ 35,568 डॉलर की सालाना आय वाले कर्मचारियों को ही मिलता है। हालांकि नए नियम में यह प्रावधान होगा कि हर साल इस आय की ऊपरी सीमा अपने-आप बढ़ जाएगी।

एपी प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट