खेल की खबरें | अमेरिकी टेनिस संघ सरकार से सहमति मिलने पर यूएस ओपन करने पर तैयार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी टेनिस संघ (यूएसटीए) ने कहा कि वह सरकार से सहमति मिलने पर अगस्त में न्यूयॉर्क में दर्शकों के बिना यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन करने को तैयार है और इससे जुड़ी आधिकारिक घोषणा इस सप्ताह हो सकती है।

वाशिंगटन, 16 जून अमेरिकी टेनिस संघ (यूएसटीए) ने कहा कि वह सरकार से सहमति मिलने पर अगस्त में न्यूयॉर्क में दर्शकों के बिना यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन करने को तैयार है और इससे जुड़ी आधिकारिक घोषणा इस सप्ताह हो सकती है।

कोराना वायरस महामारी के कारण दूसरे खेलों की तरह टेनिस पर मार्च से निलंबित है। फ्रेंच ओपन को मई से सितंबर के लिए स्थगित कर दिया गया जबकि 75 साल के इतिहास में पहली बार विम्बलडन को रद्द करना पड़ा।

यह भी पढ़े | हरभजन सिंह ने कहा- 2008 सिडनी टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने हर जगह मेरा पीछा किया.

अमेरिकी ओपन का अगर आयोजन होता है तो यह ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद साल का दूसरा ग्रैंडस्लैम होगा।

यूएसटीए के प्रवक्ता क्रिस विडमेयर ने सोमवार को एक टेलीफोन साक्षात्कार में कहा, ‘’ इसके लिए अगर सभी जरूरी स्वीकृतियां मिल जाती है तो हम इसके आयोजन के लिए तैयार है।’’

यह भी पढ़े | बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी, हरभजन सिंह, इरफान पठान समेत कई खिलाड़ियों ने जताया शोक.

उन्होंने कहा, ‘‘इस फैसले में तीन चीजें महत्वपूर्ण है। पहले स्थान पर स्वास्थ्य और सुरक्षा का मुद्दा है। दूसरा यह है कि क्या टेनिस के खेल के लिए यूएस ओपन का आयोजन जरूरी है। तीसरा यह है कि क्या इसका आयोजन आर्थिक रूप से किया जा सकता है। हमें विश्वास है कि हम तीनों उद्देश्यों को पूरा कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने इससे जुड़ा प्रस्ताव न्यूयॉर्क राज्य को भेजा है जिसमें पूरी जानकारी है। हम राज्य सरकार के जवाब का इंतजार कर रहे है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू