जरुरी जानकारी | अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत के लिए अमेरिकी अधिकारियों के भारत आने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी अधिकारियों का एक दल आने वाले हफ्तों में भारत आ सकता है, जो दोनों देशों के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते पर अगले दौर की चर्चा करेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 मई अमेरिकी अधिकारियों का एक दल आने वाले हफ्तों में भारत आ सकता है, जो दोनों देशों के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते पर अगले दौर की चर्चा करेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह दौरा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत और अमेरिका नौ जुलाई से पहले अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमत हो सकते हैं। अभी तक हुई बातचीत में भारत ने घरेलू वस्तुओं पर 26 प्रतिशत जवाबी शुल्क से पूरी छूट देने पर जोर दिया है।

सूत्रों में से एक ने कहा, ‘‘व्यापार वार्ता के लिए अमेरिकी दल के भारत आने की उम्मीद है। बातचीत तेज गति से आगे बढ़ रही है।’’

भारत के मुख्य वार्ताकार, वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने पिछले सप्ताह वाशिंगटन की अपनी चार दिवसीय यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित समझौते पर अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ बातचीत की।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी व्यापार वार्ता को गति देने के लिए पिछले सप्ताह वाशिंगटन में थे।

उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक से दो बार मुलाकात की।

अमेरिका ने दो अप्रैल को भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 26 प्रतिशत जवाबी शुल्क लगाया था, लेकिन बाद में इसे 90 दिन के लिए नौ जुलाई तक रोक दिया गया। हालांकि, भारतीय सामान पर अमेरिका में अब भी 10 प्रतिशत शुल्क लागू है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी