जरुरी जानकारी | अमेरिकी शुल्क कपड़ा निर्यातकों के लिए बड़ा झटका, जुर्माने को लेकर असमंसज : विशेषज्ञ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से आयातित वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क और जुर्माना लगाने की घोषणा से देश के कपड़ा निर्यातकों पर बड़ा असर पड़ेगा, क्योंकि वियतनाम और इंडोनेशिया जैसे प्रतिस्पर्धियों को अब कम शुल्क के कारण कीमतों में बढ़त हासिल है। विशेषज्ञों ने यह बात कही है।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से आयातित वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क और जुर्माना लगाने की घोषणा से देश के कपड़ा निर्यातकों पर बड़ा असर पड़ेगा, क्योंकि वियतनाम और इंडोनेशिया जैसे प्रतिस्पर्धियों को अब कम शुल्क के कारण कीमतों में बढ़त हासिल है। विशेषज्ञों ने यह बात कही है।

यह शुल्क एक अगस्त से लागू होगा। रूस से कच्चा तेल और सैन्य उपकरण खरीदने पर भारत पर जुर्माना भी लगाया गया है।

अमेरिका, कपड़ा और परिधान निर्यात के लिए भारत का सबसे बड़ा बाजार है।

व्यापार आसूचना कंपनी साइबेक्स एक्जिम सॉल्यूशंस के अनुसार, कई भारतीय निर्यातकों को ऑर्डर रद्द होने और कीमतें कम करने के दबाव का सामना करना पड़ सकता है, जिससे लागत बढ़ सकती है और वियतनाम और इंडोनेशिया से प्रतिस्पर्धात्मक नुकसान हो सकता है।

साइबेक्स एक्ज़िम सॉल्यूशंस ने कहा, ‘‘अमेरिका द्वारा घोषित 25 प्रतिशत शुल्क कपड़ा और परिधान निर्यातकों के लिए एक बड़ा झटका है। हम 17 अरब डॉलर के सिलेसिलाए परिधान का निर्यात करते हैं, जिसमें से 5.6 अरब डॉलर सिर्फ़ अमेरिका को जाता है। यह एक बड़ा हिस्सा है। रातोंरात बढ़ती लागत के कारण, कई निर्यातकों को ऑर्डर रद्द होने या कीमतें कम करने के दबाव का सामना करना पड़ सकता है। वियतनाम और इंडोनेशिया जैसे देशों के पास अब मूल्य निर्धारण के मामले में बढ़त हासिल है क्योंकि उन पर शुल्क कम है।’’

उसने कहा, ‘‘हालांकि, गुणवत्ता के मामले में भारत अब भी बांग्लादेश और कंबोडिया से आगे है, लेकिन इस कदम से हमारे निर्माताओं, खासकर छोटे निर्माताओं पर वास्तविक दबाव पड़ता है। अब समय आ गया है कि हम सिर्फ़ अमेरिका से आगे देखें और अन्य बाज़ारों में और अधिक आक्रामक तरीके से प्रवेश करें।’’

पीटीआई- से बात करते हुए, भारतीय कपड़ा उद्योग परिसंघ (सीआईटीआई) की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी ने कहा कि हम जुर्माने को लेकर ‘बेहद चिंतित’ हैं, क्योंकि इससे उन निर्यात ऑर्डर देने वालों के लिए स्पष्टता का अभाव पैदा हो गया है, जिन्हें अगले कुछ महीनों में पूरा किया जाना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट