जरुरी जानकारी | श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल शुल्क पर चर्चा के लिए जाएगा अमेरिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने कहा कि एक अगस्त की समय सीमा समाप्त होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वीपीय देश पर लगाए गए शुल्क पर बातचीत के लिए श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह वॉशिंगटन जाएगा।

कोलंबो, 16 जुलाई श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने कहा कि एक अगस्त की समय सीमा समाप्त होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वीपीय देश पर लगाए गए शुल्क पर बातचीत के लिए श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह वॉशिंगटन जाएगा।

हेराथ ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘ वे द्विपक्षीय समझौते पर बात करने के लिए 18 जुलाई को रवाना होंगे।’’

उन्होंने कहा कि श्रीलंका पिछले सप्ताह ट्रंप प्रशासन से मिले पत्र में उल्लेखित 30 प्रतिशत शुल्क में कटौती पाने की पूरी कोशिश करेगा।

ट्रंप प्रशासन ने अप्रैल में श्रीलंका पर 44 प्रतिशत शुल्क लगाया था, जबकि इस द्वीपीय देश ने अमेरिकी वस्तुओं पर 88 प्रतिशत शुल्क लगा रखा है।

वार्ता की समय सीमा एक अगस्त को समाप्त हो रही है।

श्रीलंका सरकार पर स्थानीय उद्योग की ओर से शुल्क में कटौती कराने का दबाव है, क्योंकि इससे हजारों नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है और 2022 के आर्थिक संकट से उबरने के द्वीपीय राष्ट्र के प्रयासों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

श्रीलंका तीन अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य की वस्तुओं का निर्यात करता है, जिनमें मुख्यतः परिधान शामिल हैं। वहीं अमेरिका से 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की वस्तुओं का आयात करता है।

निर्यात उद्योग के विश्लेषकों का कहना है कि श्रीलंका को ट्रंप द्वारा लगाए गए शुल्क से भारी नुकसान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\