विदेश की खबरें | भारत और चीन से बात कर रहा अमेरिका, उनकी मदद करने का प्रयास करेंगे: ट्रंप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव को कम करने की खातिर अमेरिका दोनों देशों से बात कर रहा है।
वाशिंगटन, 21 जून अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव को कम करने की खातिर अमेरिका दोनों देशों से बात कर रहा है।
ओकलाहोमा में कोविड-19 संकट के बीच अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करने जाने के लिए मरीन वन पर सवार होने से पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह बहुत ही मुश्किल हालात हैं। हम भारत से बात कर रहे हैं। हम चीन से भी बात कर रहे हैं। वहां उनके बीच बड़ी समस्या है।’’
यह भी पढ़े | पाकिस्तान सेना का पूर्व डॉक्टर और 26/11 मुंबई आतंकी हमले का आरोपी तहव्वुर राणा अमेरिका में गिरफ्तार.
भारत और चीन के बीच बने हालात को लेकर ट्रंप से उनके आकलन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘वहां उनके बीच टकराव है। देखते हैं क्या होता है। हम उनकी मदद करने का प्रयास करेंगे।’’
बीते कुछ दिन से पूरा ट्रंप प्रशासन पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय क्षेत्र में चीन की सेना की अवैध घुसपैठ के मामले में भारत के पक्ष में खड़ा नजर आया है।
इस हफ्ते की शुरुआत में लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना की घुसपैठ के बाद दोनों ओर के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे।
अमेरिकी खुफिया सूत्रों के मुताबिक इस झड़प के दौरान भारतीय जवानों ने चीन के 35 से अधिक सैनिकों को मार दिया।
अमेरिका ने चीन पर भारत समेत अन्य पड़ोसियों के साथ सीमा पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि चीन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ रहे इन देशों के वर्तमान हालात का फायदा उठाना चाहता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)