विदेश की खबरें | अमेरिका ने रूस के युद्धक पोत के डूबने में अपनी संलिप्तता से किनारा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इससे एक दिन पहले एक अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की थी कि अमेरिका ने यूक्रेन को जहाज की लोकेशन की जानकारी दी थी। वहीं, व्हाइट हाउस और पेंटागन ने पिछले महीने हुए हमले में अपनी सीमित भूमिका बतायी और शुक्रवार को कहा कि यूक्रेनी सेना ने खुद अपने फैसले लिए।

इससे एक दिन पहले एक अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की थी कि अमेरिका ने यूक्रेन को जहाज की लोकेशन की जानकारी दी थी। वहीं, व्हाइट हाउस और पेंटागन ने पिछले महीने हुए हमले में अपनी सीमित भूमिका बतायी और शुक्रवार को कहा कि यूक्रेनी सेना ने खुद अपने फैसले लिए।

यह कवायद दिखाती है कि राष्ट्रपति बाइडन यूक्रेन का समर्थन करने के साथ ही अमेरिका और रूस के बीच किसी सीधे टकराव से बचना भी चाहते हैं।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा, ‘‘हमें पहले यह जानकारी नहीं थी कि यूक्रेन जहाज को निशाना बनाना चाहता है। यूक्रेन के पास रूस के नौसैन्य जहाजों की निगरानी करने और उन्हें निशाना बनाने की अपनी खुद की खुफिया क्षमताएं हैं, जैसा कि उन्होंने इस मामले में किया।’’

अमेरिकी प्रशासन ने यूक्रेन को 3.4 अरब डॉलर से अधिक की मदद मुहैया करायी है और उसकी सेना यूक्रेनी सैनिकों को होवित्जर तोप, ड्रोन और युद्ध में अन्य सामान के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दे रही है।

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को पूर्वी यूरोपीय देश को 15 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता देने की भी घोषणा की।

मोस्कवा पर अमेरिका द्वारा खुफिया सूचना मुहैया कराए जाने की खबरों पर पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि यूक्रेन को अमेरिका से ‘‘प्रासंगिक और समय पर’’ खुफिया सूचनाएं मिलती हैं लेकिन उसे अन्य देशों से भी सहायता मिलती है और वह खुद यह निर्णय लेता है कि इसका इस्तेमाल कैसे किया जाए।

पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका को पहले से जहाज पर हमले की जानकारी नहीं थी।

अमेरिका के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया था कि यूक्रेन ने अपनी जहाज रोधी मिसाइलों का इस्तेमाल कर अकेले ही मोस्कवा को निशाना बनाने का फैसला किया। लेकिन समुद्र से यूक्रेन पर रूस के कई हमलों को देखते हुए अमेरिका ने ‘‘कई खुफिया सूचनाएं’’ मुहैया करायी थीं, जिसमें हमला करने वाले जहाजों की लोकेशन भी शामिल थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड