विदेश की खबरें | अमेरिका ने क्यूबा को ‘‘आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले’’ देशों की सूची में फिर किया शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन ने देश के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के फैसले को पलटते हुए क्यूबा को ‘‘आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले’’ देशों की सूची में फिर से शामिल किया है।

वाशिंगटन, 12 जनवरी डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन ने देश के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के फैसले को पलटते हुए क्यूबा को ‘‘आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले’’ देशों की सूची में फिर से शामिल किया है।

यह फैसला अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के सत्ता की कमान संभालने से कुछ दिन पहले लिया गया है।

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने सोमवार को कहा कि अमेरिका की सरकार ने हमेशा ही कास्त्रो शासन की उन संसाधनों तक पहुंच रोकने पर ध्यान केंद्रित किया है, जिनका इस्तेमाल वह ‘‘घर पर अपने लोगों को दबाने में करता है’’। इसके अलावा अमेरिका ने ‘‘वेनेजुएला और शेष पश्चिमी गोलार्द्ध में उसका हस्तक्षेप’’ रोकने की कोशिश की है।

पोम्पिओ ने कहा, ‘‘विदेश मंत्रालय ने आतंकवादियों को पनाह मुहैया कराकर अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के कृत्यों का बार-बार समर्थन करने के कारण क्यूबा को आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देशों की सूची में शामिल किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस कदम के जरिए, हम क्यूबा सरकार को एक बार फिर जवाबदेह बनाएंगे और एक स्पष्ट संदेश देंगे कि कास्त्रो शासन को अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद को अपना समर्थन और अमेरिकी न्याय व्यवस्था को नष्ट करना बंद कर देना चाहिए।’’

पूर्ववर्ती ओबामा प्रशासन ने क्यूबा को इस सूची से हटा दिया था। क्यूबा को इस सूची में शामिल किए जाने के बाद उसके साथ कारोबार करने वाले देशों और लोगों को दंडित किया जा सकेगा। इस सूची में शामिल देशों को अमेरिकी विदेशी सहायता नहीं मिलती और रक्षा आयात एवं निर्यात संबंधी प्रतिबंध समेत कई प्रतिबंध लगाए जाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\