खेल की खबरें | पहली बार टी20 विश्व कप खेल रहा अमेरिका सुपर आठ में पहुंचा, पाकिस्तान बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अमेरिका ने शुक्रवार को यहां आयरलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद अपने पहले ही प्रयास में टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण को पार करने के साथ ही पूर्व चैम्पियन पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

फोर्ट लाउडरहिल (फ्लोरिडा), 14 जून अमेरिका ने शुक्रवार को यहां आयरलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद अपने पहले ही प्रयास में टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण को पार करने के साथ ही पूर्व चैम्पियन पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

अमेरिका ने अपने पहले दो मुकाबलों में पड़ोसी देश कनाडा और मजबूत पाकिस्तान पर जीत दर्ज की थी। उसे भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा लेकिन ग्रुप ए में उसका आयरलैंड के खिलाफ आखिरी मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इस मैच रद्द होने से वह ग्रुप से से भारत के साथ सुपर आठ चरण में पहुंच गया।

अंपायरों ने कई  बार मैदान का निरीक्षण करने के बाद आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच को रद्द करने का फैसला किया। जिसका मतलब यह हुआ कि पाकिस्तान की मजबूत टीम उस टूर्नामेंट से बाहर हो गई, जिसे उन्होंने 2009 में जीता था।

      अमेरिका ने ग्रुप लीग अभियान को चार मैचों में पांच अंकों के साथ समाप्त किया और पाकिस्तान अगर आयरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीत भी जाता है तो अधिकतम चार अंकों तक पहुंच सकता है।

पाकिस्तान रविवार को न्यूयॉर्क में भारत के खिलाफ जीत के लिए 120 रन का लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रहा था। इससे पहले, डलास में अपने शुरुआती मैच में उसे अमेरिका से सुपर ओवर में करारी हार का सामना करना पड़ा था।

अमेरिका ने लगभग टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में लगभग 200 रनों का पीछा करते हुए कनाडा पर शानदार जीत दर्ज की थी। उसने टी20 विश्व कप के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक में पिछले साल के उपविजेता पाकिस्तान को झटका दिया और फिर खिताब के प्रबल दावेदार भारत को कड़ी टक्कर दी। टीम ने इससे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में बांग्लादेश को शिकस्त दी थी।

फोर्ट लाउडरहिल फ्लोरिडा का हिस्सा है जो उष्णकटिबंधीय तूफान की चपेट में है। पिछले कुछ दिनों ने यहां लगातार बारिश हो रही है ऐसे में शुक्रवार को मैच होने पर पहले से ही संदेह था।

अमेरिका ने इसके साथ ही भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में होने वाले 2026 टी20 विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। इस विश्व कप शीर्ष आठ टीमों के अलावा दो मेजबान और विश्व कप फाइनल के दिन इसके बाहर की शीर्ष दो रैंक वाली टीमें आगामी टी20 विश्व के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी।

सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क में होने वाला टी20 विश्व कप का पूरा फ्लोरिडा चरण प्रतिकूल मौसम की वजह से रद्द हो सकता है। स्थानीय अधिकारियों को भारी बारिश के कारण आपातकाल की घोषणा के लिए मजबूर होना पड़ा है।

इस मैदान पर दो दिन पहले नेपाल और श्रीलंका का मैच भी टॉस हुए बिना रद्द हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट