विदेश की खबरें | अमेरिका कई क्षेत्रों में भारत के साथ संबंधों को गहरा कर रहा: अमेरिकी अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि अमेरिका कई अहम क्षेत्रों में भारत के साथ संबंधों को गहरा कर रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, दो जुलाई अमेरिका के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि अमेरिका कई अहम क्षेत्रों में भारत के साथ संबंधों को गहरा कर रहा है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत एक ऐसा देश है जिसके साथ हम कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों, विशेष रूप से आर्थिक संबंधों, सुरक्षा सहयोग के क्षेत्र में अपने संबंधों को प्रगाढ़ कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘(अमेरिका के) राष्ट्रपति (जो बाइडन) को कुछ सप्ताह पहले जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी से कुछ देर मुलाकात करने का अवसर मिला था।’’

पटेल ने कहा कि उन्हें लगता है कि ऐसे कई और क्षेत्र हैं जहां दोनों देश सहयोग को और गहरा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘(अमेरिका के) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने भी कुछ सप्ताह पहले दिल्ली का दौरा किया था।’’

पाकिस्तान से जुड़े एक सवाल के जवाब में पटेल ने आतंकवाद की निंदा की, लेकिन कहा, ‘‘यह अंतत: भारत और पाकिस्तान के बीच का मामला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मोटे तौर पर, हम किसी भी देश द्वारा अपने पड़ोसियों के साथ अधिक सकारात्मक संबंध बनाने का निश्चित रूप से स्वागत करते हैं लेकिन जहां तक ​​विशेष रूप से इससे संबंधित बात है, तो मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट