विदेश की खबरें | अमेरिका, हिंद-प्रशांत के सहयोगी समुद्री, महत्वपूर्ण खनिज सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) के सदस्य देशों अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के विदेश मंत्रियों ने मंगलवार को वाशिंगटन में मुलाकात की। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन व्यापार और रक्षा मुद्दों पर अपने भागीदारों के साथ तनाव के बीच चीन के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए हिंद-प्रशांत में अमेरिकी प्रभाव का विस्तार करना चाहता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) के सदस्य देशों अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के विदेश मंत्रियों ने मंगलवार को वाशिंगटन में मुलाकात की। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन व्यापार और रक्षा मुद्दों पर अपने भागीदारों के साथ तनाव के बीच चीन के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए हिंद-प्रशांत में अमेरिकी प्रभाव का विस्तार करना चाहता है।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने तीन सहयोगियों के साथ एक संयुक्त बैठक में कहा कि क्वाड को ‘‘कार्रवाई का ऐसा माध्यम’’ होना चाहिए जो महज बयानों से परे हो। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भविष्य में समूह की प्रासंगिकता सुनिश्चित करने के लिए वाणिज्य और व्यापार महत्वपूर्ण होंगे।

इस उद्देश्य से चारों देशों के विदेश मंत्रियों ने एक बयान में ‘‘क्वाड महत्वपूर्ण खनिज पहल’’ की घोषणा की जिसका उद्देश्य ‘‘अहम खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित और विविधतापूर्ण बनाने पर सहयोग करके आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करना एवं सामूहिक रूप से लचीले रुख को अपनाना’’ है।

बयान में पहल का विवरण नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम विशेष रूप से महत्वपूर्ण खनिजों के लिए प्रमुख आपूर्ति श्रृंखलाओं के अचानक सीमित होने और भविष्य की उनकी विश्वसनीयता को लेकर अत्यंत चिंतित हैं।’’

बयान में चीन का नाम नहीं लिया गया, लेकिन महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला पर चीनी वर्चस्व लंबे समय से अमेरिका और अन्य देशों के लिए चिंता का विषय रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\