विदेश की खबरें | अमेरिका : तूफान मिल्टन ने फ्लोरिडा में मचाई तबाही, पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तूफान (हरीकेन) मिल्टन बुधवार रात टैम्पा से लगभग 112 किलोमीटर दक्षिण स्थित सिएस्टा तट पर श्रेणी-तीन के तूफान के रूप में टकराया था। तूफान के कारण फ्लोरिडा में 34 लाख से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

तूफान (हरीकेन) मिल्टन बुधवार रात टैम्पा से लगभग 112 किलोमीटर दक्षिण स्थित सिएस्टा तट पर श्रेणी-तीन के तूफान के रूप में टकराया था। तूफान के कारण फ्लोरिडा में 34 लाख से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

हालांकि, तूफान के कारण बहुत नुकसान हुआ है लेकिन गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने कहा कि यह सबसे बुरी स्थिति नहीं है।

टैम्पा में जिस प्रलयकारी तूफान की आशंका थी, वैसा देखने को नहीं मिला, लेकिन इलाके में अब भी एक बड़ी आपात स्थिति है।

गवर्नर के अनुसार, तूफान के कारण इलाके के कुछ हिस्सों में 18 इंच (45 सेंटीमीटर) बारिश दर्ज की गई।

अधिकारियों ने कहा है कि खतरा अभी टला नहीं है और फ्लोरिडा के पूर्वी-मध्य तट के अधिकांश भाग और जॉर्जिया के उत्तर में तूफानी लहरों की चेतावनी जारी की गई है । दक्षिण कैरोलाइना के तट पर उष्णकटिबंधीय तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

फ्लोरिडा के अटलांटिक तट पर फोर्ट पियर्स के पास स्थित स्पेनिश लेक्स कंट्री क्लब को भारी नुकसान पहुंचा है, जहां कई मकान नष्ट हो गए और कुछ निवासियों की मौत हो गई।

सेंट लूसी काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि वहां आए तूफान में पांच लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने फ्लोरिडा के 15 इलाकों को खाली करने के आदेश जारी किए, जिनकी कुल आबादी लगभग 72 लाख है।

लगभग 80,000 लोगों ने आश्रय स्थलों में रात बिताई तथा हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। वहीं, ऑरलैंडो में, वॉल्ट डिज़्नी वर्ल्ड, यूनिवर्सल ऑरलैंडो और सी वर्ल्ड बृहस्पतिवार को बंद रहे।

इस बीच, पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट ने तूफान हेलेन और मिल्टन के बाद राहत कार्यों में सहयोग के लिए गैर लाभकारी संस्था ‘फीडिंग अमेरिका’ को 50 लाख अमेरिकी डॉलर का दान दिया है।

गैर-लाभकारी संस्था ने बुधवार को पॉप स्टार के दान की घोषणा की। इसके सीईओ क्लेयर बेबिनॉक्स-फोंटेनोट ने एक बयान में कहा कि ‘फीडिंग अमेरिका’ दान देने के लिए उनका आभारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट