विदेश की खबरें | चीन के साथ अमेरिका की रणनीतिक प्रतिस्पर्धा है: व्हाइट हाउस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि बाइडन प्रशासन यह मानता है कि अमेरिका और चीन के बीच रणनीतिक प्रतिस्पर्धा है और इसके केंद्र में प्रौद्योगिकी है।

वाशिंगटन, छह फरवरी व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि बाइडन प्रशासन यह मानता है कि अमेरिका और चीन के बीच रणनीतिक प्रतिस्पर्धा है और इसके केंद्र में प्रौद्योगिकी है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को कहा, ‘‘चीन के उद्देश्यों के बारे में हमें कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। वह प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लंबे समय से कायम अमेरिका की बढ़त को छीनना चाहता है।’’

उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और इसके आर्थिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी दुष्परिणाम होंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका के साझेदारों और सहयोगियों से संवाद के दौरान यह बात कही।

साकी ने कहा, ‘‘यही एक प्रमुख कारण है कि राष्ट्रपति विज्ञान, प्रौद्योगिकी अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में और आपूर्ति श्रंखला की सुरक्षा को लेकर बड़े निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

उधर, रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर टेड क्रूज ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि चीन को लेकर बाइडन प्रशासन का रुख नरम है।

दरअसल, हाल में बाइडन प्रशासन ने चीन से जुड़े शोधकर्ताओं तथा अकादमिक क्षेत्र के लोगों के खिलाफ जांच रोकने या उन्हें आम माफी देने के संकेत दिए थे। साकी के मुताबिक इसका एक कारण यह है कि इन जांचों में बहुत अधिक धन और संसाधनों की आवश्यकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\