विदेश की खबरें | अमेरिका: विभिन्न राज्यों के सर्वेक्षणों में हैरिस ट्रंप से आगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस एरिजोना, मिशिगन और पेंसिल्वेनिया जैसे कई राज्यों में अपने प्रतिद्वंदी और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से आगे हैं। विभिन्न सर्वेक्षणों में यह जानकारी दी गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 27 सितंबर अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस एरिजोना, मिशिगन और पेंसिल्वेनिया जैसे कई राज्यों में अपने प्रतिद्वंदी और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से आगे हैं। विभिन्न सर्वेक्षणों में यह जानकारी दी गई।

‘यूमास लोवेल’ की ‘सेंटर फॉर पब्लिक ओपिनियन’ और ‘यूगोव’ द्वारा जारी किए गए नये सर्वेक्षण के अनुसार, अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैरिस मिशिगन में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप से मामूली बढ़त बनाए हुए हैं।

‘यूमास लोवेल पॉलिटिकल साइंस’ के ‘असिस्टेंट प्रोफेसर’ और ‘सेंटर फॉर पब्लिक ओपिनियन’ के ‘एसोसिएट डायरेक्टर’ रोड्रिगो केस्ट्रो कॉर्नेजो ने कहा, ‘‘इस राज्य के सर्वेक्षण में उपराष्ट्रपति का बढ़त बनाना उनके लिए अच्छी खबर है।’’

कॉर्नेजो ने कहा, ‘‘अगर ट्रंप इस अंतर को कम करना चाहते हैं तो उन्हें ‘ग्रेट लेक्स स्टेट’ में मजबूती से लड़ना होगा।’’ अमेरिका में एरिजोना, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, इलिनोइस, इंडियाना, मिनिसोटा, न्यूयॉर्क, ओहायो और विस्कॉन्सिन को ‘ग्रेट लेक्स स्टेट’ कहते हैं।

‘यूमास लोवेल सेंटर फॉर पब्लिक ओपिनियन’ के सर्वेक्षण के अनुसार, पेंसिल्वेनिया में हैरिस को 48 प्रतिशत लोगों का जबकि ट्रंप को 46 प्रतिशत लोगों का समर्थन प्राप्त है।

‘फॉक्स न्यूज’ के एक नए सर्वेक्षण के अनुसार, जॉर्जिया में हैरिस अपने प्रतिद्वंदी ट्रंप से मामूली बढ़त बनाए हुए हैं, लेकिन एरिजोना में वह पीछे हैं।

इसके अनुसार, जॉर्जिया में हैरिस को 51 प्रतिशत जबकि ट्रंप को 48 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है।

सर्वेक्षण के अनुसार, एरिजोना में ट्रंप हैरिस से लगभग इतने ही अंतर से आगे हैं। उन्हें 51 प्रतिशत लोगों का समर्थन प्राप्त है, जबकि हैरिस को 48 प्रतिशत लोगों का समर्थन प्राप्त है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू