Corona Pandemic: कोविड-19 से मुकाबले के लिए अमेरिका ने भारत को दिए सौ और वेंटिलेटर

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कोविड-19 महामारी से मुकाबले के लिए मदद के तहत अमेरिका ने बुधवार को भारत को सौ वेंटिलेटर सौंपे।

वेंटिलेटर/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा कोविड-19 महामारी से मुकाबले के लिए मदद के तहत अमेरिका ने बुधवार को भारत को सौ वेंटिलेटर सौंपे. अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि वेंटिलेटर अमेरिका में बने हैं और इस्तेमाल करने में आसान हैं. वक्तव्य के अनुसार अमेरिकी सरकार ने संयुक्त राज्य अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएड)के जरिये भारत सरकार तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ समन्वय करते हुए उच्च तकनीक वाले सौ नए वेंटिलेटर की दूसरी खेप भारत को सौंपी.

अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर ने कहा, “हमे खुशी है कि हमने भारत को सौ वेंटिलेटर की अंतिम खेप सौंप दी। महामारी के दौर में भारत की सहायता करने की राष्ट्रपति ट्रंप की प्रतिबद्धता को हमने पूरा किया. वक्तव्य के अनुसार वेंटिलेटर के अलावा यूएसएड इन मशीनों को चलाने के लिए आवश्यक अतिरिक्त उपकरणों के लिए भी सहायता दे रहा है. यह भी पढ़े | Hemkund Sahib: हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट 4 सितंबर से श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे.

वेंटिलेटर की पहली खेप 14 जून को आई थी और तभी से इन मशीनों को आठ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों में कोविड-19 के मरीजों की देखभाल के लिए उपयोग में लाया जा रहा है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल बदलेगी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\