खेल की खबरें | एमचेस रेपिड शतरंज टूर्नामेंट: भारतीय चुनौती क्वार्टर फाइनल में समाप्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. डी गुकेश, अर्जुन एरिगेसी और विदित संतोष गुजराती की हार के साथ एमचेस रेपिड ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गई।

चेन्नई, 19 अक्टूबर डी गुकेश, अर्जुन एरिगेसी और विदित संतोष गुजराती की हार के साथ एमचेस रेपिड ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गई।

शुरुआती चरण में विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराने वाले गुकेश को रिचर्ड रेपर्ट के खिलाफ 1.5-2.5 से हार सामना करना पड़ा। चार बाजी के मुकाबले में गुकेश ने दूसरी बाजी जीतकर बढ़त बनाई थी लेकिन इस लय को बरकरार नहीं रख पाए।

दूसरी बाजी में 32 चाल में जीत के साथ 16 साल के गुकेश ने 1.5-0.5 की बढ़त बनाई जबकि पहली बाजी ड्रॉ रही थी। रेपर्ट ने इसके बाद वापसी करते हुए तीसरी बाजी 55 चाल में जीतकर स्कोर बराबर किया और फिर चौथी बाजी भी जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

शुरुआती चरण में कालर्सन को हराने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे एरिगेसी को दुनिया के इस नंबर एक खिलाड़ी के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 0.5-2.5 से हार का सामना करना पड़ा।

पहली बाजी में हार के कगार पर पहुंचने के बावजूद बाजी ड्रॉ कराने में सफल रहे कार्लसन ने अगली दो बाजी में उम्मीद के मुताबिक खेलते हुए जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

विदित को भी पोलैंड के यान क्रिस्टोफ डुडा के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 0.5-2.5 से हार झेलनी पड़ी।

गुकेश और एरिगेसी शुरुआती चरण में क्रमश: दूसरे और चौथे स्थान पर रहे थे।

एमचेस रेपिड टूर्नामेंट मेल्टवाटर चैंपियन्स टूर का हिस्सा है और इसमें भारत के पांच खिलाड़ियों सहित कुल 16 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू