केरल में मरीजों की जगह लोगों को लाने-ले जाने में इस्तेमाल को लेकर एंबुलेंस जांच के घेरे में आईं

लोगों से बड़ी धन राशि वसूल कर उन्हें ले जाने के आरोप में एक एंबुलेंस चालक के खिलाफ तमिलनाडु सीमा के पास राज्य के एक थाने में रविवार को एक मामला दर्ज किया गया।

जमात

तिरुवनंतपुरम/कोझीकोड, 12 मार्च केरल में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन (बंद) लागू रहने के बीच मरीज़ों के बजाय लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा रही कुछ एंबुलेंसों को जब्त किये जाने के बाद यह पुलिस जांच के घेरे में आ गई है।

लोगों से बड़ी धन राशि वसूल कर उन्हें ले जाने के आरोप में एक एंबुलेंस चालक के खिलाफ तमिलनाडु सीमा के पास राज्य के एक थाने में रविवार को एक मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया, "चालक ने पुलिस को शुरू में बताया कि गाड़ी खाली है, लेकिन एंबुलेंस में पांच लोग सवार मिले, उन्हें पोत्तम से बैठाया गया था जो तिरुवनंतमपुरम शहर में है। "

पुलिस ने बताया कि बंद के दौरान एंबुलेंस से केरल से लोगों को तमिलनाडु और वहां से लोगों को केरल लाया जा रहा था। गाड़ी को शनिवार आधी रात को पकड़ा गया।

एंबुलेंस चालक विजेश और पांच अन्य के खिलाफ बंद का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया, " एंबुलेंस पर स्थानीय राजनीतिक पार्टी वैकुंठ स्वामी धर्म प्रचार सभा का स्टीकर लगा है लेकिन पार्टी के पदाधिकारियों ने इससे इनकार किया है कि गाड़ी उनकी है। "

एक अन्य एंबुलेंस को शनिवार को कोझीकोड जिले में पकड़ा गया, जो लोगों को एर्नाकुलम से कासरगोड ले जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि इस बाबत भी मामला दर्ज किया गया है।

केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने शनिवार को कहा था कि एंबुलेंस समेत जरुरी सेवाओं का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज