देश की खबरें | मिर्जापुर में आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के हलिया थाना क्षेत्र के चककोधर गांव में अज्ञात बदमाशों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया।

मिर्जापुर (उप्र), 10 जून जिले के हलिया थाना क्षेत्र के चककोधर गांव में अज्ञात बदमाशों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि यह घटना सोमवार को गांव के एक स्थानीय पार्क में हुई, जहां गौतम बुद्ध, अशोक स्तंभ और डॉ. बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमाएं हैं।

एएसपी सिंह ने बताया, "सोमवार रात अज्ञात लोगों ने डॉ आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। खबर फैलते ही स्थानीय लोग इस घटना के विरोध में पार्क के पास एकत्र हो गए।"

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे के भीतर नई प्रतिमा स्थापित कर दी जाएगी।

पुलिस ने बताया कि अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया और इलाके में कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

आंबेडकर प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 24 नवंबर 2024 को किया था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी