Amarnaath Yatra: पिछले 36 घंटो में छह तीर्थयात्रियों, एक टट्टू चालक की मौत
अमरनाथ यात्रा के दौरान पिछले 36 घंटों में छह तीर्थयात्रियों और एक टट्टू चालक की मौत हो गई. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.
श्रीनगर, 16 जुलाई : अमरनाथ यात्रा के दौरान पिछले 36 घंटों में छह तीर्थयात्रियों और एक टट्टू चालक की मौत हो गई. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. तीर्थयात्रा के दौरान अब तक कुल 49 लोगों की मौत हो चुकी है.
मृतकों में 15 वे यात्री शामिल हैं, जिनकी आठ जुलाई को अचानक आई बाढ़ में मौत हो गई थी. 30 जून से शुरू हुई तीर्थयात्रा के दौरान अब तक 47 यात्रियों और दो टट्टू चालकों की मौत हो चुकी है. एक टट्टू चालक की मौत पहलगाम में गहरी खाई में गिरने से हो गई थी. यह भी पढ़ें : Amarnaath Yatra: 5,838 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना
आठ जुलाई को अमरनाथ गुफा के पास अचानक आई बाढ़ में 15 यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 55 लोग घायल हो गए थे. अब तक 1.5 लाख से अधिक तीर्थयात्री गुफा में दर्शन कर चुके हैं.
Tags
संबंधित खबरें
Harish Rana Passes Away: पैसिव यूथेनेशिया (इच्छा मृत्यु) की कानूनी अनुमति पाने वाले देश के पहले मरीज हरीश राणा का AIIMS में निधन
VIDEO: अहमदाबाद के मशहूर कैफे में गार्लिक ब्रेड में मिली मरी हुई मक्खी, वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम ने ठोका 50 हजार का जुर्माना
SCB Medical College Fire: ओडिशा के कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; अफरा-तफरी का VIDEO आया सामने
Pilibhit: एम्बुलेंस के झटके से 'ब्रेन डेड' महिला की लौटी सांसें? जानिए इस 'चमत्कार' के पीछे का असली मेडिकल सच
\