देश की खबरें | अमरनाथ यात्रा : पुलिस को सुरक्षा के लिए अतिरिक्त जांच चौकियां स्थापित करने के निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर पुलिस से तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए सीमावर्ती जिलों जम्मू, सांबा और कठुआ में अधिक जांच चौकियां स्थापित करने के लिए उचित स्थानों की पहचान करने को कहा गया है।

जम्मू, 18 जून अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर पुलिस से तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए सीमावर्ती जिलों जम्मू, सांबा और कठुआ में अधिक जांच चौकियां स्थापित करने के लिए उचित स्थानों की पहचान करने को कहा गया है।

यह 38 दिन लंबी यात्रा तीन जुलाई से दो मार्गों- अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर छोटे लेकिन दुर्गम बालटाल मार्ग से शुरू होगी। तीर्थयात्री 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे।

यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले भगवती नगर से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था कश्मीर के लिए रवाना होगा।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘अधिकारियों को सभी नाकों पर, खासतौर से रात के दौरान, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें उन स्थानों की पहचान करने के निर्देश भी दिए गए हैं जहां यात्रियों की सुरक्षा के लिए और नाके बनाए जा सकते हैं।’’

जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शिव कुमार शर्मा ने आधार शिविर, आश्रय स्थलों, यात्रा मार्ग और पार्किंग क्षेत्रों में और उसके आसपास विभिन्न पुलिस व अर्द्धसैन्य तैनाती के सुरक्षा ऑडिट के दौरान पुलिस अधिकारियों से यह कहा।

प्रवक्ता ने कहा कि शर्मा ने राम मंदिर पुरानी मंडी, गीता भवन परेड, भगवती नगर में आधार शिविर, विभिन्न मार्गों और राजमार्ग की सुरक्षा समीक्षा की।

उन्होंने जम्मू में राम मंदिर पुरानी मंडी में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारियों व सुरक्षा कर्मियों के साथ भी बातचीत की और उन्हें अधिक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने और रात के दौरान सुरक्षा उपाय व गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

जम्मू में भगवती नगर यात्री निवास अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों का मुख्य आधार शिविर है जहां से वे हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए कश्मीर घाटी की ओर बढ़ते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट