देश की खबरें | अमरनाथ यात्रा : जम्मू से 7,000 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अमरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए शनिवार सुबह 7,000 तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से दो आधार शिविरों की तरफ रवाना हुआ।

जम्मू, 15 जुलाई दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अमरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए शनिवार सुबह 7,000 तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से दो आधार शिविरों की तरफ रवाना हुआ।

अधिकारियों के मुताबिक, कड़ी सुरक्षा के बीच 272 वाहनों के काफिले में शामिल 7,392 श्रद्धालुओं का 13वां जत्था भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब चार बजे 146 वाहनों के काफिले में 4,024 तीर्थयात्री पहलगाम के लिए रवाना हुए, जबकि 126 वाहनों में 3,368 तीर्थयात्री बालटाल की तरफ बढ़े।

इसके साथ ही 30 जून से अब तक कुल 80,181 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं।

देशभर से तीर्थयात्री प्राकृतिक रूप से निर्मित हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा करते हैं।

शुक्रवार को सबसे अधिक 24,445 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। अभी तक 1.90 लाख श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम तक यह संख्या दो लाख के पार जाने की संभावना है।

हिमालयी क्षेत्र में स्थित 3,888 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई को शुरू हुई और यह 31 अगस्त तक चलेगी। इस यात्रा के लिए दो मार्ग हैं। पहला, अनंतनाग जिले का 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग, जबकि दूसरा गांदरबल जिले का बालटाल मार्ग, जो छोटा लेकिन बेहद दुर्गम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\