देश की खबरें | अमरनाथ यात्रा : जम्मू आधार शिविर से 7,200 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन के लिए भारी बारिश के बीच रविवार तड़के 7,200 से अधिक श्रद्धालुओं का नया जत्था यहां आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, छह जुलाई दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन के लिए भारी बारिश के बीच रविवार तड़के 7,200 से अधिक श्रद्धालुओं का नया जत्था यहां आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तीन जुलाई से शुरू हुई 38 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा में अब तक 50,000 से अधिक श्रद्धालु अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं का पांचवां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भगवती नगर आधार शिविर से दो काफिलों में तड़के 3:35 से 4:15 बजे के बीच रवाना हुआ। इसमें 1,587 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल थे।

यह बुधवार के बाद से अब तक का सबसे बड़ा जत्था है। अब तक जम्मू से कुल 31,736 श्रद्धालु घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कुल 147 गाड़ियों का पहला काफिला 3,199 श्रद्धालुओं को लेकर बालटाल मार्ग से रवाना हुआ, जबकि 160 वाहनों के साथ दूसरा काफिला 4,009 श्रद्धालुओं को लेकर पारंपरिक पहलगाम मार्ग से निकला।

रातभर हुई भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भगवती नगर आधार शिविर में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान गई थी।

अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। जम्मू में 34 आवासीय केंद्र बनाए गए हैं और श्रद्धालुओं को आरएफआईडी टैग दिए जा रहे हैं। मौके पर ही पंजीकरण के लिए 12 काउंटर भी स्थापित किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\